
उज्जैन। शिप्रा में अल सुबह शाही स्नान की शुरुआत के साथ उज्जैन महाकुंभ पर्व की शुरुआत हो गई है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु भी सिंहस्थ अमृत स्नान का पुण्य लाभ लेने शिप्रा तट पर पहुंचे। उज्जैन कलेक्टर कवींद्र कियावत के अनुसार सुबह आठ बजे तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिप्रा में स्नान किया। दिन यह श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने से यह आंकड़ा और बढ़ता जाएगा।
पढ़ें : पहले शाही स्नान के साथ सबसे बड़ा धार्मिक मेला शुरू
यहां करीब 7 किमी तक शिप्रा नदी पर बने अगल-अलग घाटों पर लोगों ने स्नान किया। उधर अल सुबह महाकालेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। रात से ही भस्म आरती में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ महाकाल मंदिर बाहर लग गई थी।
पढ़ें : रामानंदी अखाड़े ने किया सिंहस्थ शाही स्नान का बहिष्कार
देर रात से ही लोग पहुंचे स्नान करने
देर रात 1 बजे से ही शिप्रा नदी के रामघाट पर हजारों की संख्या में लोग स्नान करने पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ से देखकर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें वहां से हटाया। रात 2 बजे फिर से लोगों को शिप्रा तट पर पहुंचने की अनुमति मिल गई। वहीं सुबह शाही स्नान के लिए निकलने वाले अखाड़ों के मार्ग पर पुलिस ने जगह-जगह रास्ते रोक दिए। इसकी वजह से महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तस्वीरें : विदेशी भक्तों के साथ शाही स्नान करने पहुंचे स्वामी नित्यानंद
सड़कों पर लगा जाम, लोग हुए परेशान
शाजापुर में सिंहस्थ के पहले शाही स्नान में एबी रोड नेनावद पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन इसमें फंस गए। ग्राम बंजारी से सनकोटा तक जाम में हजारों श्रद्धालु परेशान हो गए। जाम लगने के कई घंटो बाद तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर यह बढ़ते-बढ़ते 10 किमी का हो गया।