• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंहस्थ में आएंगे, लेकिन डुबकी नहीं लगाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

आयोजन समिति की कमान संभाल रहे सांसद अनिल माधव दवे ने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी शिप्रा में स्नान करने नहीं जाएंगे।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 03 May 2016 07:12:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 May 2016 02:29:52 PM (IST)
सिंहस्थ में आएंगे, लेकिन डुबकी नहीं लगाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
2004 के सिंहस्थ में नरेंद्र मोदी ने शिप्रा में स्नान किया था। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस बार सिंहस्थ में वे उज्जैन तो आएंगे लेकिन शिप्रा में डुबकी नहीं लगाएंगे।

अभिषेक चेंडके, उज्जैन। पीएम नरेंद्र मोदी निनोरा में होने वाले वैचारिक कुंभ के समापन कार्यक्रम में 14 मई को शामिल होंगे, लेकिन वे डुबकी लगाने शिप्रा तट पर नहीं जाएंगे। वैचारिक कुंभ का इंदौर-उज्जैन के बीच स्थित निनोरा में 12 से 14 मई तक होगा। पहले दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे। यह चर्चा जोरों पर है कि कुंभ में शामिल होने के बाद पीएम स्नान भी करेंगे, लेकिन आयोजन समिति की कमान संभाल रहे सांसद अनिल माधव दवे ने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी शिप्रा में स्नान करने नहीं जाएंगे।

निनोरा को आयोजन स्थल इसलिए चुना गया ताकि पीएम के दौरे के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। आयोजन स्थल उज्जैन सीमा के बाहर है और मेला क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट से श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है, इसलिए पीएम का शिप्रा स्नान का कार्यक्रम तय नहीं हुआ। वे आयोजन में भाग लेने नईदिल्ली से इंदौर होते हुए निनोरा आएंगे और फिर इंदौर होकर दिल्ली लौट जाएंगे।


2004 सिंहस्थ में किया था स्नान

पीएम नरेंद्र मोदी 2004 में हुए सिंहस्थ में उज्जैन आए थे। तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उस समय उन्होंने शिप्रा में डुबकी भी लगाई थी।

तब पीएम इन वेटिंग थे मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी 12 मई को ढाई साल में दूसरी बार उज्जैन की जमीन पर कदम रखेंगे। ढाई साल पहले 23 नवंबर 2013 को जब मोदी उज्जैन आए थे, तब वे भाजपा के पीएम इन वेटिंग थे और नानाखेड़ा स्थित स्टेडियम ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया था।