• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के तराना में ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रही पुलिस, 6 एफआईआर दर्ज; 25 को हिरासत में लिया

Ujjain Tarana Violence: उज्जैन जिले के तराना में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सोहिल ठाकुर पर सलमान बेग सहित उसके साथियों ने हमला कर दिया था। इस घटना क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 09:42:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jan 2026 09:49:04 AM (IST)
उज्जैन के तराना में ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रही पुलिस, 6 एफआईआर दर्ज; 25 को हिरासत में लिया
उज्जैन की तराना तहसील में अब स्थिति सामान्य ड्रोन के जरिए रखी जा रही है नजर।

HighLights

  1. तराना हुए बवाल के बाद इलाके में पुलिस सतर्क है
  2. 6 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया
  3. फिर से सभी आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। तराना में दो दिनों के बवाल के बाद अब कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। हालांकि अब भी नगर में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अब संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रही है। इसके अलावा लगातार गश्त की जा रही है। तराना में गुरुवार रात को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सोहिल ठाकुर पर सलमान बेग सहित उसके साथियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद तराना में बवाल मच गया था।

उपद्रवियों ने 14 बसों में तोड़फोड़ कर एक बस व कार में आग लगा दी थी। इसके अलावा लकड़ी की टाल में भी आग लगाई गई थी। शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 144 लगा दी थी। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा तराना पहुंचे थे।


गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

पुलिस ने तोड़फोड़, हमला करने, कार व टाल तथा बस में आग लगाने के मामले में छह एफआईआर दर्ज कर 25 लोगों को हिरासत में लिया था। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी साहिल ठाकुर पर हमला करने वाले सभी छह आरोपित सलमान बेग निवासी काजी चौक और उसके साथी ईशान मिर्जा, सपान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, रिजवान मिर्जा और नावेद को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला। सोमवार को फिर से सभी आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।