
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर, उज्जैन। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी उज्जैन पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने महाकाल दर्शन किए। दहलीज पर जाकर भगवान को प्रणाम किया। वे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक नहीं कर पाए। दरअसल शिवनवरात्र होने के कारण भगवान के शृंगार का समय तीन बजे से शुरू हो गया था। इस दौरान किसी भी वीवीआइपी को भी गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता। कुल 14 मिनट मंदिर में रुके।
राहुल गांधी जैसे ही नंदीहाल से रोड शो के लिए निकले कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे, इस पर नंदी हाल वह गणेश मंडपम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल राहुल के नारे लगाते रहे। इसके बाद राहुल रोड शो में शामिल होने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि हमें 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलनी है। ये काम बहुत आसान है- जैसे यात्रा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता झंडा लिए खड़े थे, वे चिल्ला रहे थे। मैं गाड़ी से उतरकर उनसे मिला तो उन्होंने चिल्लाना बंद कर दिया और फिर मुस्कुराना शुरू कर दिया। मोहब्बत की दुकान खोलना काफी आसान होता है। जो लोग डरते हैं, नफरत उन्हीं के अंदर पैदा होती है। जो निडर होकर मुश्किलों का सामना करते हैं, वे जीवन में कुछ भी कर सकते हैं।
Live : भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोपाल मंदिर उज्जैन से प्रारंभ। https://t.co/rWvTtt3GRD
— MP Congress (@INCMP) March 5, 2024

शाजापुर शहर के धोबी चौराहा से यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा पहुंची जहां राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा मक्सी की ओर रवाना होगी। नुक्कड़ सभा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहो। जय श्रीराम बोले और भूखे मर जाओ।राहुल गांधी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे और इसके बाद रोड शो करेंगे।
VIDEO | Congress leader Rahul Gandhi (@RahulGandhi) offers prayers at Mahakaleshwar Temple in #Ujjain, Madhya Pradesh.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/r11tW2hlgn
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2024
शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को सौंपे आलू। लगाए जय श्री राम के नारे#MadhyaPradesh #RahulGandhi #Video pic.twitter.com/6VonC2sQJH
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 5, 2024
नुक्कड़ सभा में बोले राहुल गांधी- मोदी चाहते हैं दिनभर मोबाइल पर रहो, जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ#BharatJodoNayaYatra #RahulGandhi #Video pic.twitter.com/p6RqmJOgvS
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 5, 2024
हमारी सरकार आते ही हम किसानों को MSP की गारंटी देंगे।
: @RahulGandhi जी
📍 शाजापुर pic.twitter.com/gvMw9EWhyG
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 5, 2024
इस दौरान दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान दिलचस्प वाकया पेश आया। इस दौरान कुछ लोगों ने जब मोदी-मोदी के नारे लगाए तो राहुल गांधी उन लोगों से मिले और टाफियां भेंट की। कुछ भाइपाइयों ने राहुल गांधी को आलू भेंट कर दिए।
गर्भगृह में जाकर कर सकते हैं जलाभिषेक
राहुल गांधी उज्जैन में भगवान महाकाल का दर्शन कर रोड शो करेंगे। राहुल को वीवीआईपी का दर्जा होने के कारण वे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक करेंगे। मगर वे दोपहर 3.30 बजे के बाद आए तो शिवनवरात्र का पूजन होने के कारण उन्हें गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में वे दहलीज अथवा नंदीहाल से दर्शन करेंगे। यात्रा में शामिल होने कमल नाथ उज्जैन पहुंच गए। उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं आज महाकाल के दर्शन करूंगा।
लोकसभा चुनाव में 12 से 13 सीटें लाएगी कांग्रेस: कमल नाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। यहां पत्रकारों से चर्चा में दावा किया कि प्रदेश की 29 में से 12 से 13 सीटें कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने खुद के भाजपा में शामिल होने की बात भी नकारी। कमल नाथ ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। नकुल नाथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा को घेरते हुए बोले कि इन्वेस्टर समिट आदि सब दिखावा है। शिवराज भी यही करते थे। प्रश्न यह है कि आर्थिक गतिविधि कैसे बढ़े। लोगों को रोजगार कैसे मिले। भाजपा केवल हवाबाजी-माहौल बनाने की राजनीति करती है। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा की मशक्कत से जुड़े एक प्रश्न पर कमल नाथ ने कहा कि मेरा छिंदवाड़ा की जनता से 45 साल पुराना नाता है।
VIDEO | Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) distributed toffees to people chanting 'Modi, Modi' during his Bharat Jodo Nyay Yatra in Madhya Pradesh's Shajapur. pic.twitter.com/n5DyLDi5Af
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2024
देश में OBC, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 90% लोग हैं।
आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में एक भी OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा।
ये सामाजिक अन्याय है, जो देश की लगभग हर संस्था में हो रहा है।
: @RahulGandhi जी
📍 मध्य प्रदेश pic.twitter.com/zAC0JeHxgQ
— Congress (@INCIndia) March 5, 2024
शाजापुर में युवाओं से संवाद में राहुल गांधी ने कहा कि देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था।अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन 3 साल भटकने के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई। अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। आखिर इन 1.5 लाख युवाओं की क्या गलती थी?
देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था।अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है।
कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन… pic.twitter.com/0ZEHgm9IYi
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 5, 2024
VIDEO | Visuals of Congress MP Rahul Gandhi's (@RahulGandhi) Bharat Jodo Nyay Yatra from Madhya Pradesh's Shajapur. pic.twitter.com/qUBcj2ogyg
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2024

#WATCH राजगढ़, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से शुरू की। pic.twitter.com/N5Oul5KIVZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
शाजापुर जिले के यात्रा प्रभारी और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह पांसे ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सुबह 10 बजे शाजापुर जिले में प्रवेश किया। शहर में कई जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किये।
VIDEO | Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) resumes his Bharat Jodo Nyay Yatra from Sarangpur, Madhya Pradesh.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/3JL5zYJNch
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2024

शाजापुर से उज्जैन यात्रा
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया राहुल की न्याय यात्रा शाजापुर से उज्जैन रवाना हुई। शाजापुर जिले में उनकी यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए ।
आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया
राहुल की सुरक्षा में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा एसपीजी भी सुरक्षा में रहेगी। बता दें कि शाजापुर जिले में न्याय यात्रा लगभग 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन शामिल रहेंगे।

दोपहर बाद उज्जैन पहुंचेगी यात्रा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार दोपहर ढाई बजे उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद रोड शो की शुरुआत होगी। शाम करीब 6 बजे देवास गेट पर सभा होगी। इसके बाद कारवां इंगोरिया की ओर रवाना होगा। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, उमंग सिंघार आदि शामिल हैं।

#WATCH राजगढ़ (मध्य प्रदेश): कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "आज यात्रा का 52वां दिन है और विशेष कार्यक्रम हमारा उज्जैन में दोपहर 2 बजे का है, राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। उज्जैन शहर की विशेषता हमारे लिए ये है कि ये शहर भारत जोड़ो… pic.twitter.com/upxGznHxVT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
भारत जोड़ो न्याय यात्रा मक्सी से विजयगंज मंडी होते हुए दोपहर बाद नगर में प्रवेश करेगी और सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर से रोड शो की शुरुआत होगी।
VIDEO | "Today is the 52nd day and the highlight is the visit of Rahul Gandhi to the most sacred Shree Mahakaleshwar Temple in Ujjain at 2 pm. Ujjain is the only city that is common to the 'Bharat Jodo Yatra' and 'Bharat Jodo Nyay Yatra'. We will spend the night at Ujjain. Last… pic.twitter.com/qwQNr9pxny
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2024
गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, छत्रीचौक, छोटा सराफा, सतीगेट, कंठाल चौराहा, नईसड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवास गेट पर आम सभा के साथ इसका समापन हाेगा। राहुल गांधी के संबोधन पश्चात यात्रा इंगोरिया के लिए रवाना होगी। राहुल गांधी रात्रि विश्राम इंगोरिया में ही करेंगे।
#WATCH भोपाल: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "... उज्जैन देव दर्शन करने की नगरी है, मैं उन्हें इसकी शुभकामनाएं देता हूं... उन्हें पश्चाताप भी करना चाहिए कि भगवान राम के मंदिर का न्योता उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया था। वे जनता से माफी… pic.twitter.com/LLieJAbN75
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
अनेक स्थानों पर स्वागत मंच
महाकाल मंदिर से देवास गेट तक करीब तीन किलो मीटर लंबे मार्ग पर अनेक जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं। इन मंचों से पुष्प वर्षा कर राहुल गांधी व भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल दल का स्वागत किया जाएगा। उज्जैन में करीब 15 हजार लोगों के यात्रा में शामिल होने का अनुमान है।
VIDEO | "Congress has always felt that protecting the Constitution, developing the country, and safeguarding the Constitution again is important. If someone is talking about these points, then it is Rahul Gandhi only," says Madhya Pradesh Congress president Jitendra Patwari… pic.twitter.com/Hfubma3qOK
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2024
Live : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सर्वश्री जयराम रमेश जी, महासचिव प्रभारी जितेंद्र सिंह जी के साथ पत्रकार वार्ता।https://t.co/teX423HVVs
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 5, 2024