• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन से शुरू हुई रेलवे की नई व्यवस्था, ट्रैक तक बे-रोक पहुंच पर लगेगी रोक, 500km पटरी पर लगेंगे क्रैश बैरियर

रेलवे ने रतलाम, उज्जैन, इंदौर और भोपाल मंडल के करीब 500 किलोमीटर खुले रेलवे ट्रैक पर 3.50 फीट ऊंचे क्रैश बैरियर लगाने की शुरुआत कर दी है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 01:28:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 01:37:05 PM (IST)
उज्जैन से शुरू हुई रेलवे की नई व्यवस्था, ट्रैक तक बे-रोक पहुंच पर लगेगी रोक, 500km पटरी पर लगेंगे क्रैश बैरियर
रेलवे ने शुरू किया बड़ा सुरक्षा अभियान (AI Generated Image)

HighLights

  1. 500km ट्रैक पर लगेंगे बैरियर
  2. उज्जैन से काम की शुरुआत
  3. 3.50 फीट ऊंचे होंगे बैरियर

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। रेलवे ने ट्रैक पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रतलाम, उज्जैन, इंदौर और भोपाल रूट के करीब 500 किलोमीटर खुले रेलवे ट्रैक के किनारे 3.50 फीट ऊंचे क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इन बैरियर का उद्देश्य लोगों और मवेशियों की रेलवे पटरी तक सीधे पहुंच को रोकना है, ताकि हादसों की आशंका कम की जा सके।

उज्जैन से शुरू हुआ अभियान

रेलवे ने इस परियोजना की शुरुआत उज्जैन से कर दी है। शहर के नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के विभिन्न रेल मार्गों पर खुले हिस्सों को चिन्हित कर क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। जहां पहले से सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है या ट्रैक तक सीधी पहुंच नहीं है, उन स्थानों को इस योजना से बाहर रखा जाएगा।


सिंहस्थ के दौरान मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रेलवे का मानना है कि यह व्यवस्था सिंहस्थ के दौरान बेहद उपयोगी साबित होगी। सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं और अधिक भीड़ होने पर कई लोग सीधे रेलवे ट्रैक पार करने लगते हैं। क्रैश बैरियर लगने से ट्रैक तक अनधिकृत पहुंच पर काफी हद तक रोक लगेगी, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी।

चिन्हित स्थानों पर होगा निर्माण

रेल मंडल ने ऐसे सभी स्थानों की पहचान कर ली है, जहां रेलवे ट्रैक तक बिना किसी रोक-टोक के पहुंचा जा सकता है। इन्हीं खुले हिस्सों पर चरणबद्ध तरीके से क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। पूरे मंडल क्षेत्र में लगभग 500 किलोमीटर रेलवे लाइन को इस सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में लाया जाएगा।