• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Sita Vivah: अयोध्या में राम-जानकी विवाह उत्सव में भगवान महाकाल की ओर से बटेंगे लड्डू

अयोध्या में भगवान राम और मां जानकी का विवाह उत्सव मनाया जा रहा है। विवाह उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भगवान महाकाल की ओर से 1 लाख 11 ह...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 09:17:51 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Nov 2024 11:14:19 AM (IST)
Ram Sita Vivah: अयोध्या में राम-जानकी विवाह उत्सव में भगवान महाकाल की ओर से बटेंगे लड्डू
इस विशेष पैक में अयोध्या भेजा जाएगा भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद।

HighLights

  1. श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भी महाकाल मंदिर की ओर से लड्डू भेजे गए थे।
  2. अयोध्या और जनकपुर के साथ उज्जैन में भी राम विवाह उत्सव का उल्लास छाया है।
  3. FSSAI ने उज्जैन के महाकाल मदिर को सबसे सेफ भोग प्लेस घोषित किया गया है।

राजेश वर्मा, नईदुनिया उज्जैन(Ram Sita Vivah)। अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में होने जा रहे भगवान राम के विवाह उत्सव में भगवान महाकाल की ओर से लड्डू बांटे जाएंगे। मंदिर समिति द्वारा चिंतामणि स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में 1 लाख 11 हजार 111 लड्डुओं का निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को केसरिया झंडी दिखाकर लड्डू रथ को अयोध्या रवाना करेंगे। बता दें कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर भी महाकाल मंदिर की ओर से एक लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए थे। अयोध्या में श्रीराम विवाह की रस्में शुरू हो गई हैं।


बरात जनकपुर जाने की तैयारी

naidunia_image

तिलक उत्सव हो चुका है और अब बरात जनकपुर जाने की तैयारी चल रही है। अयोध्या और जनकपुर के साथ उज्जैन में भी राम विवाह उत्सव का उल्लास छाया है। महाकाल मंदिर में कर्मचारी मुदित मन से लड्डू बना रहे हैं।

उनका कहना है कि यह सोचकर ही मन मयूर की तरह नाच उठता है कि अयोध्या में श्रीराम के विवाह उत्सव में उनके हाथों से बने लड्डू बांटे जाएंगे। रामकाज में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

विशेष पैकेजिंग

मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि लड्डू बनाने के साथ उनकी विशेष पैकेजिंग की जा रही है। इन लड्डुओं को विशेष रूप से सुसज्जित वाहन द्वारा अयोध्या भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झंडी दिखाकर लड्डू रथ को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे।

यह संपूर्ण कार्य कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की देख-रेख में चल रहा है। मंदिर समिति द्वारा विशेष वाहन को लड्डू रथ का रूप दिया जा रहा है। इसकी साज-सज्जा में राम विवाह की झलक दिखाई देगी।

naidunia_image

उच्च गुणवत्तायुक्त लड्डू

महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद सबसे शुद्ध माना जाता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा मंदिर को सबसे सेफ भोग प्लेस घोषित किया गया है। महाकाल मंदिर देश का पहला मंदिर है जिसे यह प्रमाण पत्र मिला है।

मंदिर समिति चिंतामणि स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई रवा, बेसन तथा ड्राय फ्रूट्स को मिलाकर शुद्ध देसी घी से सर्वोत्तम लड्डू बनती है। यही उच्च गुणवत्ता युक्त लड्डू अयोध्या में राम विवाह के अवसर पर बांटे जाएंगे।