
उज्जैन। रामानंदी और पंच निर्मोही अखाड़े में हुए विवाद के बाद रामानंदी अखाड़े ने शाही स्नान का बहिष्कार कर दिया। निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत परमात्मा दास जी ने अपने पंचों सहित स्नान का विरोध करने की घोषणा की और स्नान करने नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण निर्णय लिया है। जिससे निर्मोही अणि अखाड़े की परंपरा टूटी गई है। रामानंदी निर्मोही श्री महंत मदनमोहन दास ने भी इसका समर्थन करते स्नान में शामिल नहीं हुए।