• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उज्‍जैन में लव जिहाद को लेकर थाने पर बवाल, पथराव, एक का सिर फूटा

उज्‍जैन में महिला थाने पर हंगामा: दो समुदाय आमने-सामने, पत्थर फेंकने वाले बदमाश वाहन छोड़ भागे।

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Thu, 29 Aug 2019 08:30:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Aug 2019 08:17:06 AM (IST)
उज्‍जैन में लव जिहाद को लेकर थाने पर बवाल, पथराव, एक का सिर फूटा

उज्जैन। लव जिहाद को लेकर गुरुवार को महिला थाने पर दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष थाने के अंदर था तो दूसरा पक्ष थाने के बाहर। बाहर मौजूद लोगों ने थाने पर ही पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया।

पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही माधवनगर, नानाखेड़ा, चिमनगंज व नीलगंगा थाने का बल मौके पर पहुंचा और स्थिति नियंत्रण में की। पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर माधवनगर थाने पर ही भी हंगामा हुआ। आखिरकार पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरे मामले में महिला पुलिस की लापरवाही सामने आई है।


naidunia_image

पुलिस ने बताया कि इंदौर के मरीमाता क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती का करीब चार सालों से उज्जैन के फव्वारा चौक निवासी साहिल शेख नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को युवती भीलवाड़ा से अपनी बहन के यहां से इंदौर जाने के लिए निकली थी। मगर वह देर रात तक घर नहीं पहुंची। इस पर उसके परिजन ने तलाश शुरू की। पता चला कि युवती साहिल के साथ उज्जैन में ही है।

इस पर युवती के परिजन नानाखेड़ा स्थित मॉल में साहिल की कपड़ों की दुकान पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस युवक तथा युवती के परिजन को लेकर महिला थाने पहुंच गई। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोग भी एकत्र हो गए। थाने पर दोपहर साढ़े 12 बजे से हंगामा चलता रहा।

naidunia_image

साहिल से पूछताछ के बाद पुलिस दोपहर तीन बजे दशहरा मैदान स्थित होटल से युवती को लेकर महिला थाने पहुंची। इस दौरान गहमागहमी चलती रही। शाम करीब 4.30 बजे दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पर एकत्र हो गए। हिंदूवादी संगठन के लोगों को भीतर देख वे भड़क गए। इस दौरान पथराव शुरू हो गया। एकाएक हुए घटनाक्रम से हड़कंप मच गया।

वायरलैस सेट पर चले पॉइंट के बाद एएसपी रूपेश द्विवेदी, नानाखेड़ा टीआई सतनाम, चिमनगंज टीआई मनीष मिश्रा सहित नीलगंगा व माधवनगर थाने का बल मौके पर पहुंचा और स्थिति नियंत्रण में की। इस दौरान पत्थर फेंक रहे युवक थाने से भाग निकले। पुलिस ने थाने के बाहर खड़े आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया।

पथराव के दौरान राहुल पिता शेखर प्रजापत निवासी पिलिया खाल का सिर फूट गया वहीं अर्जुनसिंह भदौरिया निवासी महाकाल घाटी को भी चोट लगी है। पुलिस ने शेखर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती को फिलहाल उसके परिजन के साथ इंदौर भेज दिया गया है। परिजन ने बताया कि युवती होटल मैनेजमेंट का काम करती थी। इसी दौरान युवक से उसका परिचय हुआ था।