
उज्जैन। वर्ष का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 31 जनवरी की शाम 5 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगा। पूर्ण ग्रहण की स्थिति शाम 6 बजकर 59 मिनट पर होगी तथा मोक्ष रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा। शासकीय जीवाजी वेधशाला में अधीक्षक डॉ.राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि वेधशाला में टेलिस्कोप के माध्यम से इस खगोलीय घटना को देखने की व्यवस्था शाम 6 बजकर 8 मिनट से मोक्षकाल तक की गई है।
-----------
श्री जयंतसेन सूरिजी के पाटोत्सव पर निकला वरघोड़ा
उज्जैन। गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी एवं आचार्यश्री जयरत्त्न सूरिश्वरजी की प्रेरणा से श्री राजेंद्र सूरि जैन ज्ञानमंदिर नमकमंडी में सोमवार को आचार्यश्री विजय जयंतसेन सूरिश्वरजी का 35वां पाट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सिद्घरत्न विजयजी, विद्वरत्न विजयजी की निश्रा में वरघोड़ा निकला एवं गुणानुवाद सभा हुई। राजेंद्र पटवा ने गुरु भक्ति के गीत की प्रस्तुति दी। गुरुदेव की आरती एवं वासक्षेप पूजन का लाभ मांगीलाल धनराज नाहटा परिवार ने लिया। सामूहिक सामायिक आराधना की गयी। अष्टप्रकारी पूजन महिला मंडल द्वारा पढ़ाई गई। संचालन संजय कोठारी ने किया। स्वागत भाषण श्रीसंघ अध्यक्ष मनीष कोठारी ने दिया। आभार अनिल रुनवाल ने माना। वीरेद्र गोलेचा ने बताया कि मंगलवार को सामूहिक आयंबिल की तपस्या होगी। 6 फरवरी को गच्छाधिपति एवं आचार्यश्री का मंगलप्रवेश नमकमडी ज्ञानमंदिर में होगा।