
उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर मंगलवार शाम 7 बजे दीपों का उत्सव ‘शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव’ होगा, जिसमें पांच लाख दीप एक साथ एक समय पर प्रज्वलित किए जाएंगे। इस दरमियान आकर्षक आतिशबाजी होगी और प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल अपने दल के साथ नदी के बीच बनाए मंच से गीतों की प्रस्तुति देंगे। पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में होगा। गायक जुबिन नौटियाल ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

VIDEO | Singer Jubin Nautiyal (@JubinNautiyal) participates in Bhasma Aarti at Ujjain's Mahakelashwar Temple in Madhya Pradesh. Today is the first day in Hindu calendar. Here's what he said at the temple.
"I forget everything seeing Baba Mahakal. I am short of words and… pic.twitter.com/JCio6ok1fc
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2024
जुबिन नौटियाल ने नंदी हॉल में बैठकर दर्शन किया। उन्होंने इस मौके पर शिव भजन भी सुनाया। जुबिन ने मीडिया से कहा कि उन्होंने देश की खुशहाली के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना । जुबिन बोले- मैं भगवान महाकाल को देखकर सबकुछ भूल गया।
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Singer Jubin Nautiyal offers prayers at the Mahakaleshwar Temple on the first day of Chaitra Navaratri pic.twitter.com/DcW0Z6xjdl
— ANI (@ANI) April 9, 2024
तैयारियों स्वरूप राम घाट, दत्त अखाड़ा घाट को सीरिज एवं रंग-बिरंगी लिग्गियां लगाकर सजाया गया है। एक दिन पहले सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पहुंचे। एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीणा, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ निदेशक श्रीराम तिवारी साथ थे। कलेक्टर ने घाट पर सफाई, सुरक्षा और जनस्वास्थ्य के इंतजामों को टटोला।
विभिन्न ब्लाक में सजाए 225-225 दीपों की सजावट को देखा। एक ब्लाक के दीप प्रज्ज्वलित करने में लगने वाले समय की गणना की। भीड़ प्रबंधन के लिए जिन मार्गों को वाहन के लिए प्रतिबंधित किया है उसकी जानकारी ली। बताया कि शाम 5 बजे से शंकराचार्य चौराहा से छोटी रपट, दानीगेट मार्ग, गुदरी से रामानुज कोट तक, दानीगेट से रामानुज कोट मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वीआइपी और मीडिया पासधारी वाहनों की पार्किंग कार्तिक मेला मैदान पर होगी। मंचीय प्रस्तुति को मंच से दूर बैठे लोग लगाई जा रही 14 एलईडी बिग स्क्रीन पर देख सकेंगे।
जो लोग रामघाट एवं दत्त अखाड़ा घाट पर जाना चाहते हैं वो अपना वाहन कार्तिक मेला मैदान पर खड़ा करके वहां से पैदल आ-जा सकेंगे। जो लोग नृसिंहघाट जाना चाहते हैं वो अपना वाहन नृसिंह घाट पार्किंग स्थल पर रख पैदल घाट पर जा सकेंगे। नृसिंहघाट पार्किंग भर जाने पर कर्कराज पार्किंग में वाहन खडे कराएं जाएंगे। कार्तिक मेला मैदान भर जाने पर गुरुद्वारा मैदान पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे।