• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

सिंहस्थ 2028: अमृत स्नान पर उज्जैन स्टेशन पर ट्रेनों का 'नो हॉल्ट', फ्लैग स्टेशनों से होगा संचालन

अमृत स्नान के दौरान उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा। फ्लैग स्टेशनों पर उतारकर बसों के माध्यम से शिप्रा नदी तक पहुंचाया जाएगा।

By Amit AtalasiaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 10:56:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 11:00:44 PM (IST)
सिंहस्थ 2028: अमृत स्नान पर उज्जैन स्टेशन पर ट्रेनों का 'नो हॉल्ट', फ्लैग स्टेशनों से होगा संचालन
अमृत स्नान पर उज्जैन स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें

HighLights

  1. अमृत स्नान पर उज्जैन स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें
  2. फ्लैग स्टेशनों से बसों द्वारा शिप्रा तक पहुंचेंगे श्रद्धालु
  3. 50 हजार क्षमता का होल्डिंग एरिया तैयार

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन ने गुरुवार को संयुक्त निरीक्षण किया। अमृत स्नान के दौरान उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा। श्रद्धालुओं को आसपास के फ्लैग स्टेशनों पर उतारकर बसों के माध्यम से शिप्रा नदी तक पहुंचाया जाएगा।

संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, डीआइजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित रेलवे के अधिकारियों ने सेल्फ प्रोपेल्ड इंस्पेक्शन कार से पिंगलेश्वर, पंवासा, नईखेड़ी, मोहनपुरा, विक्रमनगर और चिंतामन गणेश स्टेशनों का निरीक्षण किया।

निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं

यहां प्लेटफार्म विस्तार, कवर शेड, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और प्रतीक्षालय निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन, ट्रेन संचालन, प्रवेश-निकास व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं। सभी कार्य समय सीमा में पूरे करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।


फ्लैग स्टेशन बनेंगे मुख्य केंद्र

पिंगलेश्वर और पंवासा स्टेशन पर स्थायी प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं, जो भोपाल-बीना और ग्वालियर रूट की ट्रेनों के लिए उपयोगी होंगे। नईखेड़ी स्टेशन, जो दिल्ली-मुंबई रूट पर स्थित है, सिंहस्थ के दौरान प्रमुख केंद्र रहेगा। यहां चार प्लेटफार्म विकसित किए जा रहे हैं।

मोहनपुरा और चिंतामन स्टेशन भी मेले के लिए अहम रहेंगे। इंदौरगेट और नीलगंगा क्षेत्र में रेलवे क्वार्टर हटाकर 50 हजार यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। यहां यात्रियों को नियंत्रित तरीके से प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा। वहीं स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिन्हें नागदा एंड से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- MP में महिला आरक्षण पर आर-पार, 27 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में भाजपा लाएगी निंदा प्रस्ताव; कांग्रेस करेगी सदन का घेराव