• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर शिप्रा व सोमकुंड में दो लाख से अधिक भक्तों ने किया स्नान

Somvati Amavasya 2023: मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर और सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में फव्वारा स्नान हुआ।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 17 Jul 2023 08:19:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jul 2023 08:19:42 PM (IST)
Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर शिप्रा व सोमकुंड में दो लाख से अधिक भक्तों ने किया स्नान

Somvati Amavasya 2023: उज्जैन। श्रावण मास में 57 साल बाद आई सोमवती हरियाली अमावस्या पर सोमवार को मोक्षदायिनी शिप्रा व सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में पर्व स्नान हुआ। देशभर से आए दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्नान कर दान पुण्य किया। ज्योतिर्लिंग महाकाल सहित शहर के अन्य मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों की भारी भीड़ के चलते पुराने शहर में दिनभर जाम की स्थिति निर्मित हुई।

पर्व स्नान के लिए दूरदराज से भक्तों का उज्जैन पहुंचने का सिलसिला रविवार रात से शुरू हो गया था। सोमवार को सूर्योदय के साथ स्नान की शुरुआत हुई। प्रशासन ने सोमकुंड में स्नान के लिए फव्वारों का इंतजाम किया था। आस्थावनों ने फव्वारों में स्नान कर कुंड के समीप स्थित श्री सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए।


मान्यता है सोमवती अमावस्या पर सोमकुंड में स्नान व सोमेश्वर महादेव के दर्शन से अश्वमेध यज्ञ के सामन पुण्य फल प्राप्त होता है। इधर शिप्रा के घाटों पर हजारों लोग स्नान के लिए पहुंचे।

बीते दो दिनों से रुकरुक कर हो रही बारिश के कारण शिप्रा का जल स्तर बढ़ा हुआ था। प्रशासन ने यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर व्यवस्था की थी। एक स्थान पर अधिक भीड़ जमा ना हो, इसके लिए घाट क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया था।