• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: उज्जैन में हिंदूवादी संगठनों की रैली पर पथराव, तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पथराव के दौरान दो कार, दो ऑटो व दो बाइक फोड़ी। नारेबाजी को लेकर किया गया पथराव।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 25 Dec 2020 07:47:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Dec 2020 10:53:19 PM (IST)
Video: उज्जैन में हिंदूवादी संगठनों की रैली पर पथराव, तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह को लेकर शुक्रवार शाम शहर में हिंदूवादी संगठनों द्वारा निकाली जा रही वाहन रैली पर अन्य समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे कुछ वाहनों के कांच टूट गए। एक दुकान में लगा कांच भी टूट गया। दोनों पक्षों के आमने सामने होने और तनाव फैलने के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। घटना में नौ लोग घायल हुए हैं।

थाने का घेराव

घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने पथराव करने वालों पर कडी कार्रवाई की मांग को लेकर महाकाल थाने का घेराव किया। भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया भी पहुंचे।

उज्जैन में हिंदूवादी संगठनों की रैली पर पथराव, तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात#ujjainnews #crimenews https://t.co/itmatjXUEd pic.twitter.com/bF396ZMkA8

— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 25, 2020

naidunia_image

पुलिस ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर निधि संग्रह किया जा रहा है। शुक्रवार को इस संबंध में टावर चौक से महाकाल मंदिर के समीप स्थित भारत माता मंदिर तक दोपहिया वाहन की रैली निकाली जा रही थी। हिंदूवादी संगठनों की रैली शाम करीब 6 बजे बेगमबाग क्षेत्र से गुजर रही थी।


naidunia_image

उसी दौरान नारेबाजी शुरू हो गई। इसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने घरों की छतों से रैली में शामिल वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में खड़ी दो कार, दो ऑटो, एक जीप व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव के दौरान तीन लोगों को चोट भी लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला और फिर कलेक्टर आशीष सिंह मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

naidunia_image

स्थिति नियंत्रण में

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि वाहन रैली पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि पुलिस ने तत्काल स्थिति नियंत्रण में ले ली है। पथराव करने वाले बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।

naidunia_image