• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उज्‍जैन में लव जिहाद की झांकी पर पथराव के बाद तनाव, पुतले को पहनाई टोपी, दाढ़ी और बुर्का

झांकी में पुतले को पहनाई टोपी, दाढ़ी और बुर्का को लेकर कुछ लोग आक्रोशित थे। वर्ग विशेष के लोगों को इस पर आपत्ति थी। सवारी जैसे ही मोती मस्जिद के सामने...और पढ़ें

By Suryanarayan MishraEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 05 Sep 2025 05:47:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Sep 2025 08:04:53 PM (IST)
उज्‍जैन में लव जिहाद की झांकी पर पथराव के बाद तनाव, पुतले को पहनाई टोपी, दाढ़ी और बुर्का
इस झांकी को लेकर हुआ था विवाद।

HighLights

  1. महिदपुर तहसील में शुक्रवार को गणेशजी की सवारी निकाली गई थी।
  2. सैकड़ों लोग मौजूद थे। सवारी में लव जिहाद की झांकी बनाई गई थी।
  3. आरएएफ की कंपनी के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महिदपुर में शुक्रवार को परंपरागत रूप से गणेशजी की सवारी निकाली गई। सवारी में लव जिहाद को लेकर झांकी बनाई गई थी। इसे लेकर बवाल हो गया। जैसे ही सवारी मोती मस्जिद के सामने से गुजरी वहां खड़े कुछ लोगों ने सवारी पर पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इससे तनाव की स्थिति बन आई। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटा दिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति है। पुलिस ने एहतियातन बल तैनात किया है।

महिदपुर में शुक्रवार को गणेशजी की सवारी निकाली गई थी। इसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे। सवारी में लव जिहाद की झांकी बनाई गई थी। झांकी में पुतले को पहनाई टोपी, दाढ़ी और बुर्का को लेकर कुछ लोग आक्रोशित थे। वर्ग विशेष के लोगों को इस पर आपत्ति थी। सवारी जैसे ही मोती मस्जिद के सामने से गुजरी उस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद झांकी को हटाने की मांग को लेकर वर्ग विशेष के लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर दिया था। इस दौरान सैकड़ों लोग कार्यालय पहुंच गए थे।


झांकी में मुस्लिम पहनावे पर उनकी आपत्ति थी। इसे हटाने के लिए एसडीएम से कहा तो उन्होंने आवेदन देने को बोला। इससे वहां मौजूद लोग और भी आक्रोशित होकर वहां से चले गए। अधिकारियों ने झांकी निकाल रहे लोगाें से चर्चा कर उसमें बदलाव कर दिया था।

इसके बाद उसे निकालने की अनुमति दी गई थी। देर शाम तक झांकी निकाली जाती रही। हालांकि तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है। मगर सुरक्षा को लेकर आरएएफ की कंपनी के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घोंसला में भी झांकी को लेकर हुआ था विवाद

घोंसला में भी बीते दिनों राजसी सवारी को दौरान लव जिहाद की झांकी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। उस दौरान भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वर्ग विशेष के लोगों की आपत्ति के बाद झांकी को हटा दिया गया था।