• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्‍जैन में मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिर को हटाने को लेकर तनाव व पथराव, एसआई घायल

सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। मगर रवि नामक व्यक्ति का मकान चौड़ीकरण में आ रहा है। उसने चौड़ीकरण का विरोध करते हुए हिंदूवादी संगठन के लो...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 12:34:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 02:58:55 AM (IST)
उज्‍जैन में मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिर को हटाने को लेकर तनाव व पथराव, एसआई घायल
मौके पर तैनात भारी पुलिस बल।

HighLights

  1. वासियों के साथ समन्वय बना निगम टीम ने मार्किंग की थी।
  2. शनिवार सुबह मूर्ति को स्थानांतरित भी कर दिया गया था।
  3. शाम को टीम मंदिर का निर्माण हटाने के लिए पहुंची थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। पंचमपुरा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। मार्ग में एक माता मंदिर भी आ रहा है। जिसको हटाने को लेकर शनिवार को नगर निगम व पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उसी दौरान क्षेत्र के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे थे। कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंक दिए। जिससे माधव नगर थाने में पदस्थ एसआई के सिर में चोट लगी है। उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल ले जाया गया।


माधव नगर पुलिस ने बताया कि नगर निगम की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के पंचमपुरा में चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। मार्ग में कालका माता मंदिर भी चौड़ीकरण की जद में आ रहा है।

शुक्रवार को क्षेत्रवासियों के साथ समन्वय बनाकर निगम की टीम ने मार्किंग की थी। शनिवार सुबह मंदिर में स्थापित मूर्ति को स्थानांतरित भी कर दिया गया था। शाम को टीम मंदिर का निर्माण हटाने के लिए पहुंची थी।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। मगर रवि नामक व्यक्ति का मकान चौड़ीकरण में आ रहा है। उसने चौड़ीकरण का विरोध करते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों को मौके पर बुलाया था।

इससे नाराज क्षेत्र के लोगों ने रवि को पीट दिया था। रवि व उसके साथियों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। ड्यूटी पर मौजूद एसआई अंकित बनौधा के सिर में पत्थर लग गया था।

इसके बाद पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।