• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में सेवा संकल्प सभा में मुख्यमंत्री के पास बैठने को लेकर सांसद और विधायक में तनातनी, सोते नजर आए कालूहेड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय दिग्गजों और जनप्रतिनिधियों के साथ न सिर्फ प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वर्चुअल संबोधन सुना, बल्...और पढ़ें

By Dheeraj GomeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:02:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:02:54 AM (IST)
उज्जैन में सेवा संकल्प सभा में मुख्यमंत्री के पास बैठने को लेकर सांसद और विधायक में तनातनी, सोते नजर आए कालूहेड़ा
मुख्यमंत्री की बगल वाली सीट पर प्रोटोकॉल अनुसार विधायक की बजाय सांसद के बैठने की बात अनिल फिरोजिया ने कही तो इस तरह मामला गर्माते देख विधायक सतीश मालवीय और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने स्थिति संभाली। फोटो में सीएम के दाए तरफ बैठे राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, बाएं तरफ बैठे विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा। सामने सांसद अनिल फिरोजिया को संभालते विधायक सतीश मालवीय। -नईदुनिया

HighLights

  1. मुख्यमंत्री खुद मशाल थामकर सड़कों पर उतरे और अगुआ बने
  2. सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने शहर का सियासी पारा हाई कर दिया
  3. सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के बीच तनातनी हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर शासन प्रमुख (हेड ऑफ गवर्नमेंट) के रूप में सेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर उज्जैन में मंगलवार को ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय दिग्गजों और जनप्रतिनिधियों के साथ न सिर्फ प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वर्चुअल संबोधन सुना, बल्कि इसके बाद फ्रीगंज के आस्था गार्डन से शहीद पार्क तक निकली विशाल ''सेवा ज्योति यात्रा'' में खुद हाथों में मशाल थामकर सड़कों पर उतरे और अगुआ बने। मुख्यमंत्री के हाथ में जलती मशाल और सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने शहर का सियासी और सामाजिक पारा पूरी तरह हाई कर दिया।

naidunia_image

मशाल हाथ में थाम ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में पैदल चले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। -नईदुनिया

सांसद और विधायक में दिखी तनातनी

‘सेवा संकल्प सभा’ में सीएम के बगल वाली सीट पर बैठने को सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के बीच तनातनी हुई। भाजपा के शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और घट्टिया के विधायक सतीश मालवीय के हस्तक्षेप से मामला ठंडा हुआ। दरअसल, प्रोटोकाल के हिसाब से मुख्यमंत्री के पास सांसद को बैठना था मगर विधायक उनके पास जाकर बैठ गए। इस पर सांसद ने आपत्ति ली।


प्रधानमंत्री मोदी का एक-एक पल राष्ट्र सेवा को समर्पित है

आस्था गार्डन में ‘सेवा संकल्प सभा’ में सीएम ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रधानमंत्री मोदी जैसा ओजस्वी नेतृत्व मिला है, जिनका एक-एक पल राष्ट्र सेवा को समर्पित है। उन्होंने आह्वान किया कि 2047 के ''विकसित भारत'' के सपने को सच करने के लिए आज से ही पूरी ताकत झोंक देनी होगी।

मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कई राज्यों की तरह हमारे प्रदेश ने भी ‘यूनिफाइड सिविल कोड’ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं और विधानसभा में विधेयक पारित कर मध्य प्रदेश ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह बताया कि महाकाल की नगरी उज्जैन में धार्मिक पर्यटन का ऐसा बूम आया है कि बीते साल 7 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे हैं, और आने वाले दिनों में उज्जैन देश के नक्शे पर एक नई इबारत लिखेगा।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने हजारों लोगों को देश सेवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सहित तमाम प्राधिकरणों के अध्यक्ष, संगठन और पार्टी के बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

झपकी लेते नजर आए विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा

‘सेवा संकल्प सभा’ में शामिल विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का एक वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ। वीडियो में अनिल जैन झपकी लेते नजर आ रहे हैं, तब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण सुनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- एमपी के इस जिले को मिला ₹460 करोड़ से अधिक का तोहफा, 74 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन