
उज्जैन। इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को पिंगलेश्वर स्टेशन पर खराब हो गया। इससे ट्रेन करीब दो घंटे यहां खड़ी रही। उज्जैन से दूसरा इंजन भेजने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंदौर-देहरादून ट्रेन के उज्जैन से करीब 5 बजे रवाना होने के बाद पिंगलेश्वर स्टेशन के समीप इंजिन में आवाज आने के बाद धुअां निकलने लगा। रेलवे कर्मचारियों ने सुधार कार्य करने का प्रयास किया। मगर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी सुधार नहीं होने के बाद उज्जैन से दूसरा इंजिन मंगवाया गया।
इसके बाद ट्रेन को दो घंटे की देरी से शाम 7 बजे रवाना किया गया। ट्रेन के देरी होने के कारण यात्री खासे परेशान हुए।