• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकाल मंदिर और सवारी में चोरियों का सिलसिला जारी, 40 से ज्यादा वारदातें

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व महाकाल सवारी में लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। चोरों ने भारी भीड़ का फायदा जमकर उ...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 21 Jul 2025 10:37:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Jul 2025 10:37:42 PM (IST)
महाकाल मंदिर और सवारी में चोरियों का सिलसिला जारी, 40 से ज्यादा वारदातें
महाकाल मंदिर और सवारी में चोरियों का सिलसिला जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व महाकाल सवारी में लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। चोरों ने भारी भीड़ का फायदा जमकर उठाया। 40 से ज्यादा श्रद्धालुओं की जेब से मोबाइल व पर्स व चेन चोरी होने की वारदातें हुई। पुलिस ने 15 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। वहीं रायसेन के एक बदमाश के पास से दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

40 से ज्यादा लोगों के पर्स-मोबाइल चोरी

श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए श्रावण मास के दूसरे सोमवार को तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगे कई दर्शनार्थियों के मोबाइल व पर्स चोरी हुए हैं। श्री महाकालेश्वर की सवारी में भी चोरों ने 40 से ज्यादा लोगों के पर्स, मोबाइल चोरी किए हैं। जिनकी शिकायत महाकाल व खाराकुआं पुलिस को की गई है। पुलिस ने लोगों के आवेदन लेकर उन्हें रवाना कर दिया।


15 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में

सवारी के दौरान चेन स्नेचिंग, मोबाइल चोरी, पर्स चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। महाकाल मंदिर क्षेत्र व सवारी के दौरान 15 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, हरसिद्धि की पाल क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने शिवा पुत्र राम मोगिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गुलगांव रायसेन को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से दो महंगे मोबाइल जब्त किए हैं। जिनकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस उससे अन्य वारदातों व साथियों के संबंध में पूछताछ में जुटी है।