• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के नजरपुर में जूते पहने माता मंदिर में घुसा चोर, प्रणाम कर चुरा ले गया चार किलो चांदी के गहने और छत्र

उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र के नजरपुर में स्थित मां आशापुर मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 09:47:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jan 2026 09:53:18 AM (IST)
उज्जैन के नजरपुर में जूते पहने माता मंदिर में घुसा चोर, प्रणाम कर चुरा ले गया चार किलो चांदी के गहने और छत्र
मंदिर में छत्र उतारते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर।

HighLights

  1. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे दो बदमाश
  2. पुलिस का कहना है कि यह ज्यादा हो सकते हैं
  3. खिड़की से मंदिर के अंदर घुसा था बदमाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के नजरपुर में स्थित माता मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। दो से तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक चोर जूते पहनकर मंदिर में घुसा, माता को प्रणाम कर उसने चांदी के छत्र व अन्य आभूषण निकाल लिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वारदात दर्ज हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि नजरपुर में मां आशापुर का मंदिर है। जहां मंगलवार रात करीब सवा तीन बजे खिड़की से एक बदमाश जूते पहनकर अंदर घुस गया।

इसके बाद उसने माता को प्रणाम किया और चांदी के छत्र सहित अन्य आभूषण निकाल लिए और बाल्टी के सहारे दूसरे बदमाश को दे दिए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वारदात दर्ज हो गई। बुधवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचा तो वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि चोरी गए आभूषण व छत्र करीब चार किलो चांदी के थे। जिनकी कीमत लाखों रुपये हैं। फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं, मगर पुलिस का कहना है कि बदमाशों की संख्या तीन हो सकती है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

बोरेश्वर महादेव मंदिर में चोरी करने वालों का नहीं मिला सुराग

इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दंगवाड़ा में स्थित बोरेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार रात को चोरी करने वाले बदमाशों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। बदमाश मंदिर परिसर में लगी तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर उसमें से लाखों रुपये बोरियों में भरकर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पांच बदमाश नजर आ रहे थे। मगर अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

बता दें कि दंगवाड़ा में प्रसिद्ध बोरेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। जहां शनिवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया था। मंदिर परिसर चारों ओर से खुला हुआ है। अज्ञात बदमाश परिसर में घुस गए थे। चोरों ने तीनों दान पेटियों के ताले तोड़े और उसमें से दान राशि को निकालकर बोरियों में भर लिया। इसके बाद वह मंदिर से निकल गए।

पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दर्ज हो गई थी। फुटेज में चोर रुपये बोरियों डालते हुए नजर आ रहे है। पुलिस को आशंका है कि चार से पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।