• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में यातायात जाम बना आम, शहरवासी हो रहे परेशान, इंदौर और देवास रोड पर हालात खराब

शहर के मुख्य मार्गों देवास व इंदौर रोड पर भी हालत काफी खराब हो चुके हैं। यहां भी वाहन चालक जाम के कारण परेशान हो रहे हैं।

By Ramnath MutkuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 19 May 2026 10:29:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 10:29:00 AM (IST)
उज्जैन में यातायात जाम बना आम, शहरवासी हो रहे परेशान, इंदौर और देवास रोड पर हालात खराब
देवासगेट चौराहे पर रोजाना इस तरह लगता है यातायात जाम। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शहर में यातायात जाम सबसे बड़ी समस्या बन गया है। पुराने शहर की गलियों में दिनभर यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है।

शहर के मुख्य मार्गों देवास व इंदौर रोड पर भी हालत काफी खराब हो चुके हैं। यहां भी वाहन चालक जाम के कारण परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इंदौर रोड सिक्सलेन निर्माण के कारण परेशानी अधिक है।

हरिफाटक से निनौरा टोल नाके तक जाम

इंदौर रोड पर सबसे ज्यादा यातायात जाम की स्थिति बन रही है। हरिफाटक से निनौरा टोल नाके तक दिनभर जाम लग रहा है। शांति पैलेस से नानाखेड़ा की ओर जाने वाला मार्ग निर्माण कार्य के कारण बंद है। जबकि सिक्सलेन निर्माण के कारण इंदौर रोड पर एक ही लेन से यातायात चल रहा है। ऐसे में सारा दबाव महामृत्यंजय द्वार के यहां आ रहा है। इस कारण जाम की समस्या अधिक हाे रही है। हालात यह है कि इंदौर की ओर जाने व आने में वाहन चालक एक से दो घंटे तक जाम में फंस रहे हैं।


देवास रोड पर भी मुश्किलभरा सफर

इंदौर रोड से प्रशांतिधाम की ओर से भारी वाहनों को देवास रोड की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इससे नागझिरी चौराहा, पाइप फैक्ट्री चौराहा, सैफी पेट्रोल पंप चौराहे पर भारी यातायात के कारण जाम में वाहन चालक फंस रहे हैं। देवास रोड फोरलेन निर्माण कार्य भी यातायात में अधिक बाधा बन रहा है।

छोटी गलियों में कारों के फंसने से बनती है जाम की स्थिति

श्री महाकाल महालोक बनने के बाद से उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। रोजाना हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। अधिकांश श्रद्धालु कार व अन्य वाहनों से आते हैं। रास्ता पता नहीं होने के कारण महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालु गूगल मैप का उपयोग करते हैं। जिससे वह पुराने शहर की संकरी गलियों व गलत रास्तों पर चले जाते हैं। इस कारण पुराने शहर की गलियों में दिनभर जाम की स्थिति बनती है। छोटी-छोटी गलियों में भी कार, ई रिक्शा, मैजिक, आटो के कारण दोपहिया वाहन चालक परेशान हैं। इसके अलावा दुकान संचालकों का भी कारोबार प्रभावित हो रहा है।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक परेशानी

बाहर से आने वाले श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर के अलावा काल भैरव, मंगलनाथ, भृर्तहरी गुफा, गढ़कालिका मंदिर, सिद्धवट, सांदीपनि आश्रम सहित शहर के अन्य मंदिरों तक जाने के लिए भी गूगल मैप का उपयोग करते हैं। महाकाल मंदिर से गूगल मैप महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग, नयापुरा होते हुए रास्ता बताता है। संकरे मार्ग पर यातायात जाम होने से श्रद्धालुओं के साथ रहवासी भी परेशान होते हैं।

उज्जैन: भगवान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में धनुष द्वार के पास लगी आग, मची अफरातफरी