• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

स्टाइपेंड में भेदभाव के खिलाफ दो छात्राएं भूख हड़ताल पर, धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने को लेकर किया यज्ञ

स्टाइपेंड में समानता की मांग कर रहे शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के विद्यार्थियों का आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। धरने पर ब...और पढ़ें

By Dheeraj GomeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:29:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:29:25 AM (IST)
स्टाइपेंड में भेदभाव के खिलाफ दो छात्राएं भूख हड़ताल पर, धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने को लेकर किया यज्ञ
अनिश्चितकालीन धरना दे रहे आयुर्वेद कालेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को सद्बुद्धि यज्ञ किया और आहुतियां दी। उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा अंजली राठौर और मुस्कान मंडावत (दोनों ने फूलमाला पहन रखी)। -नईदुनिया

HighLights

  1. विद्यार्थियों ने दो टूक कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा
  2. स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा
  3. विद्यार्थियों की नाराजगी की वजह मानदेय में बड़ा अंतर है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : स्टाइपेंड में समानता की मांग कर रहे शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के विद्यार्थियों का आंदोलन और तेज हो गया है। धरने पर बैठे 250 विद्यार्थियों के बीच दो छात्राओं- अंजली राठौर और मुस्कान मंडावत ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

अंजली राठौर और मुस्कान मंडावत दोनों देर रात तक भूख हड़ताल पर बैठी रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया। विद्यार्थियों ने दो टूक कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


विद्यार्थियों की नाराजगी की वजह मानदेय में बड़ा अंतर है

मालूम हो कि विद्यार्थियों की नाराजगी की वजह मानदेय में बड़ा अंतर है। उनका कहना है कि करीब 20 दिन पहले संबंधित अधिकारियों और आयुष मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने 23 सितंबर को भोपाल के आयुर्वेद महाविद्यालय में स्टाइपेंड जल्द बढ़ाने की घोषणा की थी।

अब तक लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है

इसके बाद भी अब तक लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। इसी देरी ने नाराजगी को आंदोलन में बदल दिया। सोमवार से शुरू हुए धरने में छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने यज्ञ कर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

दोनों अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं

इसके बाद अंजली राठौर और मुस्कान मंडावत भूख हड़ताल पर बैठ गईं। देर रात तक दोनों अपनी मांग पर अड़ी रहीं। आंदोलनकारियों ने साफ किया कि मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। विद्यार्थियों ने दो टूक कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल: BU में B.Ed. छात्रों का घेराव, आरोप- सही जवाब पर दिए जीरो नंबर, दोबारा आन्सर कॉपी जांच की मांग