• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

Ujjain में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक; सीवरेज काम में लापरवाही का वीडियो वायरल

सीवरेज काम के दौरान गदा पुलिया में खुला पांच फीट गहरा गड्ढा हादसे का कारण बना। बाइक सवार गिरा, लोगों ने बचाया। पहले भी खुले गड्ढे में मौत हुई।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 07:30:13 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 07:30:13 AM (IST)
Ujjain में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक; सीवरेज काम में लापरवाही का वीडियो वायरल
उज्जैन में बाइक 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. गदा पुलिया में सीवरेज काम के दौरान गहरा गड्ढा खुला।
  2. बाइक सवार अचानक गड्ढे में गिरकर घायल हो गया।
  3. आसपास के लोगों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

डिजिटल डेस्क। शहर में विकास के नाम पर चल रहा सीवरेज लाइन का काम अब आम जनता के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। ताजा मामला हनुमान नाका के गदा पुलिया इलाके का है, जहां लापरवाही से छोड़े गए करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में एक बाइक सवार सीधे जा गिरा। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक हफ्ते से खुदी पड़ी है सड़क

  • गदा पुलिया के पास पिछले एक हफ्ते से सीवरेज का काम अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क के बीचों-बीच इतना बड़ा गड्ढा खोदकर उसे लावारिस छोड़ दिया गया है। ठेकेदार और निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही का आलम यह है कि मौके पर लोगों की सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई खतरे का बोर्ड लगाया गया है।

  • बुधवार को इसी लापरवाही का शिकार एक बाइक सवार हो गया। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रास्ते से गुजरते वक्त अचानक युवक का संतुलन बिगड़ता है और वह बाइक समेत गहरे गड्ढे में समा जाता है।
  • लोगों की तत्परता से बची जान

    युवक के गड्ढे में गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने बिना कोई देरी किए दौड़ लगाकर युवक को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में युवक को केवल मामूली चोटें ही आईं। अगर वहां लोग मौजूद नहीं होते, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

    यह भी पढ़ें- उज्जैन में इंस्टाग्राम पर चप्पल के फोटो की मदद से मोटर चोर गैंग को पकड़ा, एक लाख रुपये की बड़ी पनडुब्बी मोटरें बरामद

    पहले भी गड्ढे में गिरकर एक श्रद्धालु गंवा चुका है जान

    • पूरे शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह सड़कें खोदी गई हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी ऐसी ही लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो चुका है। महाकाल दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु की बाइक भी ऐसे ही एक खुले गड्ढे में गिर गई थी।
    • उस दर्दनाक हादसे में श्रद्धालु के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इतनी बड़ी घटना के बाद भी जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सोए हैं और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- उज्जैन में CM डॉ. मोहन यादव और उनकी बहन का मकान भी सड़क चौड़ीकरण की जद में, लाल निशान लगाए