• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में कॉलेज की दीवार पर लाल रंग से लिखा 'तुम सब मरोगे', गेट पर रखी थी मटकी-लाल कपड़ा

उज्जैन विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग में अज्ञात तत्वों ने ‘तुम सब मरोगे’ लिखकर तंत्र क्रिया जैसी हरकत की। घटना से छात्र-स्टाफ में डर, प्रशासन जांच और स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 01:38:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 01:38:36 PM (IST)
उज्जैन में कॉलेज की दीवार पर लाल रंग से लिखा 'तुम सब मरोगे', गेट पर रखी थी मटकी-लाल कपड़ा
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत फैलाने की कोशिश। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. उज्जैन यूनिवर्सिटी में दीवार पर धमकी भरा संदेश लिखा।
  2. गेट पर मटकी, लाल कपड़ा, तंत्र क्रिया संकेत मिले।
  3. चौकीदार ने घटना देखकर अधिकारियों को तुरंत सूचना दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कृषि अध्ययनशाला परिसर में दहशत फैलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नई बिल्डिंग के मुख्य गेट पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ‘तुम सब मरोगे’ लिखकर भय का माहौल बना दिया।

मौके पर मटकी, लाल कपड़ा और कुंकू जैसी सामग्री भी मिली, जिससे तंत्र क्रिया किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले करीब 1100 छात्र-छात्राओं और स्टाफ के बीच डर का माहौल बन गया है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लिखे गए शब्दों को मिटा दिया और सामग्री हटवा दी है।


सुबह चौकीदार ने देखी संदिग्ध गतिविधि

सोमवार सुबह चौकीदार आशीष बोरिंग चालू करने पहुंचा, तभी उसने मुख्य गेट पर संदिग्ध वस्तुएं और धमकी भरा संदेश देखा। मटकी, लाल कपड़ा और कुंकू के साथ बनाए गए चिन्ह देखकर उसे तंत्र क्रिया का संदेह हुआ। उसने तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत सुरक्षा कदम उठाए।

प्रशासन ने हटवाया सामान, दीवार की कराई पुताई

घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया। मौके से सभी संदिग्ध सामग्री हटवा दी गई और दीवार पर लिखे संदेश को मिटाकर पुताई कराई गई, ताकि डर का माहौल कम किया जा सके। विभागाध्यक्ष ने इस पूरे मामले को असामाजिक तत्वों की करतूत बताते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे आरोपियों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में इस नई बिल्डिंग में कक्षाएं शुरू हुई हैं, ऐसे में छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।