• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Crime News: श्वान को मारने से रोकने पर पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, 2 बच्चों ने छत से कूदकर बचाई जान

Ujjain Crime News: उज्जैन जिले के बड़नगर के पास बालोदाआरसी गांव की घटना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 20 Aug 2023 08:58:36 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Aug 2023 08:00:13 AM (IST)
Ujjain Crime News: श्वान को मारने से रोकने पर पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, 2 बच्चों ने छत से कूदकर बचाई जान
उज्जैन जिले के बालोदा आरसी गांव दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस।

HighLights

  1. उज्जैन में बड़नगर के पास गांव में सनसनीखेज कांड।
  2. घर में घुसे कुत्ते को मारने के विवाद में वारदात।
  3. दो बच्चों ने घर की छत से कूदकर बचाई जान।

Ujjain Crime News: बड़नगर, उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शराबी युवक को श्वान को मारने से रोकना उसकी पत्नी और बच्चों पर भारी पड़ गया। उसने तलवार से पत्नी और दो बच्चों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। दहशत में आए उसके दो बच्चों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। इस घटना के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली।

श्वान के विवाद में तीन दिनों के भीतर दूसरी घटना

श्वान के विवाद में तीन दिनों के भीतर मध्‍य प्रदेश में हत्या की यह दूसरी घटना है। इसके पहले इंदौर में श्वान को घुमाने से टोकने पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

naidunia_image

ग्राम बालोदाआरसी की घटना

जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम बालोदाआरसी निवासी दिलीप सिंह शनिवार रात शराब पीकर घर पहुंचा था। उसके घर के पास एक श्वान ने उस पर भौंक दिया। इससे नाराज होकर दिलीप घर के भीतर से तलवार लेकर आया और श्वान को मारने के लिए दौड़ाने लगा। उसकी पत्नी गंगाबाई ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने तलवार से गंगाबाई पर भी हमला कर उसका गला काट दिया।


बीच-बचाव करने आए दो बच्चों को भी मार डाला

बीच-बचाव करने आए दो बच्चों योगेश और नेहा को भी उसने मार डाला। घर की छत से पिता का यह रूप देख रहे उसके दो अन्य बच्चे देवेंद्र और बुलबुल इस कदर डर गए कि छत से कूद कर भागने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच दिलीप ने अपना भी गला काट लिया।

ग्रामीणों ने घायल बच्‍चों को अस्‍पताल भेजा

ग्रामीणों ने घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस यह भी कह रही है कि दिलीप ने हाल ही में कुछ जमीन बेची थी। उससे उसे 30 लाख रुपये मिले थे। वह सट्टा खेलता था और बीते दिनों बड़ी रकम हार गया था। इस बात को लेकर भी घर में विवाद चल रहा था। वह नशे की हालत में घर लौटा था। शायद इसलिए भी मामूली बात भी उसे नागवार लगी और उसने ऐसा कदम उठाया।