• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Crime News : दुष्कर्म के आरोपि‍त युवक ने पत्नी व मां के साथ खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक

Ujjain Crime News : जहर खाने से पूर्व तीनों ने मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया है। इसमें युवती पर आरोप लगाए हैं।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 23 Dec 2022 03:25:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Dec 2022 08:23:36 AM (IST)
Ujjain Crime News : दुष्कर्म के आरोपि‍त  युवक ने पत्नी व मां के साथ खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक

जहर खाने से पहले बनाया मोबाइल पर वीडियो

Ujjain Crime News : उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में दुष्‍कर्म के आरोपित युवक ने मां और पत्‍नी के साथ जहर खा लिया। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार लोहे के पुल निवासी एक युवक मुंबई में कपड़ों का कारोबार करता था। उसकी पहचान एक एयर होस्टेस से हो गई थी। बाद में युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवक जमानत पर छूटकर उज्जैन आया। यहां भी युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। जेल से बाहर आने के बाद शुक्रवार को युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसका उसने मोबाइल पर वीडियो भी बनाया है। युवक का कहना है कि युवती उसे पैसों की डिमांड कर परेशान कर रही है तथा रुपये नहीं देने पर जहर खाने की धमकी दे रही है।

लोहे का पुल निवासी आशी खान मुंबई में गारमेंट का काम करता था। वहां उसकी पहचान एक युवती से हुई थी। युवती गुवाहाटी की रहने वाली है तथा मुंबई में एयरहोस्टेस थी। युवती ने आशी के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। वहां से जमानत पर छूटने के बाद युवक उज्जैन आ गया था। यहां भी युवती ने उसके खिलाफ मारपीट व अभद्रता का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


गुरुवार को ही युवक जमानत पर जेल से छूट कर आया था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती शुक्रवार सुबह उसके घर पहुंच गई और उस पर रुपये देने के लिए दबाव बनाने लगी। जिससे परेशान होकर आशी खान ने अपनी मां परवीन तथा पत्नी इंशा खान के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से पूर्व तीनों ने मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया है। इसमें युवती पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

युवती ने मारपीट के लगाए आरोप

युवती का कहना है कि वह गर्भवती है। आशी ने उसकी तथा होने वाले बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी ली है। इसका शपथ पत्र भी दिया था। इसके बाद उसने जमानत में कोई विरोध नहीं किया था। शुक्रवार को जब उसे जानकारी लगी कि आशी ने जहर खा लिया है तो वह अस्पताल पहुंची थी। गर्भवती होने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।