• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Crime News: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी घोंसला का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारड़ा निवासी मधुबाई से विवाह हुआ था।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 23 Nov 2023 08:31:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Nov 2023 08:34:03 PM (IST)
Ujjain Crime News: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी घोंसला का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारड़ा निवासी मधुबाई से विवाह हुआ था।

HighLights

  1. - स्वजन ने ससुराल वालों पर आरोप लगाए।
  2. - दीपावली पर भी वह घर नहीं आई थी।
  3. - मुकेश पत्नी को लेने के लिए तीन बार अपने ससुराल जा चुका था।

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पत्नी मायके से नहीं लौटी तो एक युवक ने अपने घर पर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए स्वजन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन ने ससुराल वालों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी घोंसला का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारड़ा निवासी मधुबाई से विवाह हुआ था। कुछ दिन पूर्व मधुबाई अपने मायके गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौट रही थी। दीपावली पर भी वह घर नहीं आई थी। मुकेश पत्नी को लेने के लिए तीन बार अपने ससुराल जा चुका था।


मगर उसके ससुराल वाले मधुबाई को भेज नहीं रहे थे। बुधवार को भी मुकेश अपने ससुराल गया था। जहां से वह देर शाम अकेले ही वापस लौट गया था। घर आने के बाद मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई महेश और सुमेर ने पुलिस को बताया कि सास-ससुर ने मधुबाई को मुकेश के साथ नहीं भेजा और मारपीट भी की। इसी बात से नाराज होकर मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।