• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन शहर के दवा बाजार इलाके में युवती पर चाकू से हमला, सिर, गर्दन और पेट में घाव

उज्जैन के दवा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर युवती पर चाकू से हमले से सनसनी फैल गई।

By Suryanarayan MishraEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 02:28:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 02:31:05 PM (IST)
उज्जैन शहर के दवा बाजार इलाके में युवती पर चाकू से हमला, सिर, गर्दन और पेट में घाव
उज्जैन में युवती पर चाकू से हमले की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

HighLights

  1. सुनील नाम के युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया
  2. घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है
  3. युवती पर हमले का कारण अभी साफ नहीं हुआ, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन शहर के दवा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। घायल युवती को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार पूजा उर्फ गुनगुन (19) पुत्री रवि रजक, निवासी बापू नगर, दवा बाजार स्थित धर्मवीर सिंह की दयाल फार्मा एजेंसी पर पिछले आठ माह से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है।

शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह काम पर जाने के लिए दवा बाजार पहुंची थी। इसी दौरान दवा बाजार के गेट के पास सुनील नामक युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले में युवती को कई गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर, गर्दन और पेट में घाव हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल रवाना किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें : उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में वैन ब्लास्ट का मामला: पुलिस पता कर रही मकसद, आरोपियों का निकाला जुलूस, एनएसए की होगी कार्रवाई