• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में रामघाट पर शिप्रा का जल स्तर कम हुआ, गंगा दहशरा पर्व के लिए नर्मदा का शुद्ध जल भरेंगे

25 मई को सुबह 9 बजे रामघाट से शिप्रा तीर्थ परिक्रमा शुरू होगी और 26 मई को गंगा दशहरा पर समापन होगा।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 23 May 2026 11:04:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 11:13:25 AM (IST)
उज्जैन में रामघाट पर शिप्रा का जल स्तर कम हुआ, गंगा दहशरा पर्व के लिए नर्मदा का शुद्ध जल भरेंगे
रामघाट पर शिप्रा का जल स्तर कम होने से दिखने लगी सीढ़ियां। त्रिवेणी घाट के समीप आउट लेट से शिप्रा में नर्मदा का जल भरना शुरू हो गया है।

HighLights

  1. गंगा दशहरा के लिए शिप्रा में भरा जा रहा नर्मदा का शुद्ध जल
  2. रामघाट पर जल स्तर घटाकर की जा रही घाटों की सफाई
  3. 25 मई से दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की शुरुआत होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। गंगा दशहरा व शिप्रा तीर्थ परिक्रमा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए घाटों की सफाई की जा रही है। इसके लिए शिप्रा का जल स्तर कम किया गया है। अब नर्मदा के शुद्ध जल से शिप्रा गंगा माता का पूजन होगा। शुक्रवार को त्रिवेणी के समीप स्थित आउटलेट से शिप्रा में नर्मदा का शुद्ध जल भरना शुरू हो गया है।

शिप्रा लोक संस्कृति समिति द्वारा 25 मई को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा तथा गंगा दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह 9 बजे रामघाट से परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ होगा। 26 मई को गंगा दशहरा पर यात्रा का समापन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिप्रा के रामघाट पर शिप्रा गंगा माता का पूजन कर चुनरी ओढ़ाएंगे। दत्त अखाड़ा घाट पर भारतीय नौसेना का बैंड प्रस्तुति देगा।


रामघाट पर ख्यात गायिका मैथिली ठाकुर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के लिए शिप्रा के घाटों की सफाई की जा रही है। साथ ही नर्मदा के शुद्ध जल का भंडारण भी शुरू हो गया है। बता दें कि शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के रूप में जनभागीदारी से उज्जैन के धार्मिक व सांस्कृतिक गौरव की पुर्नस्थापना तथा शिप्रा के साथ जलतीर्थ, वन्य जीव व सरिसृप संरक्षण की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी।

दो दिन में इन स्थानों से गुजरेगी यात्रा

दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा 25 मई को सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी, जो रामघाट से नृसिंहघाट, कर्कराज मंदिर, वेधशाला, महामृत्युंजय द्वार के रास्ते प्रशांति धाम होते हुए शिप्रा के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचेगी। यहां यात्री रात्रि विश्राम किया जाएगा। अगले दिन सुबह 9 बजे यात्रा दत्तअखाड़ा घाट से शुरू होकर रणजीत हनुमान मंदिर, भैरवगढ़, सिद्धवट, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, गोपाल मंदिर होते हुए शाम 6 बजे पुन: शिप्रा के रामघाट पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद शिप्रा गंगा माता का पूजन कर महाआरती की जाएगी। नगरवासी मुख्यमंत्री के साथ गंगा दशहरा उत्सव मनाएंगे।

यह आयोजन होंगे

25 मई : दत्तअखाड़ा घाट

  • शिप्रा तीर्थ यात्रा के पहले दिन दत्त अखाड़ा पड़ाव पर शाम 6 बजे इंदौर के श्रेयश शुक्ला तथा जबलपुर की संजो बघेल की भजन संध्या होगी।

26 मई : दत्त अखाड़ा व रामघाट

  • शाम 4 बजे भारतीय नौसेना के सिम्फनी बैंड द्वारा शाम 4 बजे प्रस्तुति दी जाएगी।
  • शाम 7.30 बजे मुंबई के कैशवम बैंड द्वारा भजन जैमिंग की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • रात 8.30 बजे दरभंगा की मैथिली ठाकुर साथियों के साथ सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगी।

यह भी पढ़ें : दोमुंहे सांप सेंड बोआ की तस्करी करते पांच आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार