
Ujjain Lok Sabha Election: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उज्जैन लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतगदान होंगे और 4 जून को रिजल्ट आएगा।
चुनाव अधिसूचना के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और संपत्ति विरूपण की कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसर -कर्मचारियों के दल गठित किए हैं, जो शासकीय सम्पत्ति, सार्वजनिक उपयोग के स्थानों एवं निजी भवनों से संपत्ति विरूपण ( सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के राजनीतिक होर्डिंग, पोस्टर) हटाए जाने की कार्रवाई करेंगे।
उज्जैन जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या आकड़ों के अनुसार 15 लाख 49389 हो गई है। सूची में महिलाओं की संख्या 7 लाख 67150, पुरुषों की संख्या 7 लाख 82172 और थर्ड जेंडर की संख्या 67 शुमार है। जिले में 18 से 19 वर्ष की आयु के 33389 मतदाता हैं। सर्विस वोटर की संख्या 1540 है। चुनाव के लिए जिले में 1824 मतदान केंद्र बनाए हैं।

20 से 29 वर्ष आयु के तीन लाख 52531
30 से 39 वर्ष आयु के तीन लाख 79118
40 से 49 वर्ष आयु के तीन लाख 17 206
50 से 59 वर्ष आयु के दो लाख 29 410
60 से 69 वर्ष की आयु के एक लाख 44151
70 से 79 वर्ष की आयु के 67895
80 से 89 वर्ष आयु के 21367
90 से 99 वर्ष आयु के 3960
100 से 109 वर्ष आयु के 350
110 से 119 वर्ष की आयु के 12
(स्रोत : जिला निर्वाचन कार्यालय।)
यह भी जानिए
- 110 से 119 वर्ष की आयु के सर्वाधिक छह मतदाता तराना में है। इसके बाद महिदपुर में तीन, घटि्टया में दो, नागदा-खाचरौद में दो मतदाता हैं।
- जेंडर रेशो 981 है। यानी अब एक हजार पुरुषों के मुकाबले जिले में 981 महिला मतदाता हैं।
- नागदा-खाचरौद में 23, महिदपुर में 23, तराना में 11, घट्टिया में 41, उज्जैन उत्तर में 16, उज्जैन दक्षिण में 41 और बड़नगर में 8 मतदान केंद्रों (कुल 163 भवन) के भवन के नाम एवं भवन परिवर्तन के प्रस्ताव की स्वीकृति आयोग ने दी है।