Ujjain Mahakal News: रविवार-सोमवार मध्यरात्रि में खुलेंगे महाकाल के दर्शन, भक्त भस्म आरती में होंगे शामिल
उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ज्योतिर्लिंग महाकाल में श्रावण मास के चौथे सोमवार पर भगवान महाकाल भक्तों के लिए आम दिनों की अपेक्षा ढाई घंटा पहले जागेंगे।
By Anurag Mishra
Edited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 29 Jul 2023 07:43:11 PM (IST)
Updated Date: Sat, 29 Jul 2023 08:22:52 PM (IST)
Ujjain Mahakal News: सोमवार को सुबह 2.30 बजे भक्तों को दर्शन भगवान देंगे।उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ज्योतिर्लिंग महाकाल में श्रावण मास के चौथे सोमवार पर भगवान महाकाल भक्तों के लिए आम दिनों की अपेक्षा ढाई घंटा पहले जागेंगे। मंदिर की परंपरा अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। बता दें आम दिनों में महाकाल मंदिर के पट तड़के 4 बजे खाेले जाते हैं।
मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे और सप्ताह के शेष दिनों में रात 3 बजे मंदिर के पट खोले जा रहे हैं। श्रावण के चौथे रविवार पर आज रात 2.30 बजे पट खुलेंगे। उसके बाद भस्म आरती होगी।
नंदी व गणेश मंडपम् में बैठाकर होंगे दर्शन
श्रद्धालुओं ने भस्म आरती दर्शन की अग्रिम अनुमति ली है। उन्हें नंदी व गणेश मंडपम् में बैठाकर दर्शन कराए जाएंगे। जिन भक्तों ने अनुमति नहीं ली है, उन्हें भी चलायमान व्यवस्था से भगवान महाकाल व भस्म आरती के दर्शन कराए जाएंगे।