• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Mahakal News: सावन मास के पहले सोमवार को आज निकलेगी भगवान महाकाल की पहली सवारी

सावन मास के पहले सोमवार को महाकाल मंदिर से भगवान महाकाल की चांदी की पालकी में सवारी निकलेगी। शाम 4 बजे सवारी महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर शिप्रा तट ...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 21 Jul 2024 08:52:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jul 2024 06:43:38 AM (IST)
Ujjain Mahakal News: सावन मास के पहले सोमवार को आज निकलेगी भगवान महाकाल की पहली सवारी
परंपरागत मार्गों से होकर सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।

HighLights

  1. महाकाल मंदिर से सावन सोमवार को पहली सवारी निकलेगी।
  2. महाकाल सवारी शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी।
  3. सुरक्षा के लिए दो हजार पुलिसकर्मी और पांच ड्रोनों की व्यवस्था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से सावन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। शाम 4 बजे शाही ठाठ-बाट के साथ महाकालेश्वर मंदिर से सवारी की शुरुआत होगी।

कलेक्टर व एसपी करेंगे पूजन

परंपरा अनुसार दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभा मंडप में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा भगवान महाकाल के मनमहेश रूप का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी राजाधिराज को सलामी देगी। इसके बाद कारवां शिप्रा तट की ओर रवाना होगा।


इन मार्गों से निकलेगी सवारी

परंपरागत मार्गों से होकर सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी निर्धारित मार्गों से होकर शाम 7.15 बजे महाकाल मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद संध्या आरती होगी। सवारी में पहली बार दो एलईडी रथ शामिल किए जा रहे हैं।

5 ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

सुरक्षा के लिए 5 ड्रोन कैमरे से सवारी की निगरानी होगी। 2000 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इधर, ओंकारेश्वर में सावन के पहले सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान कोटितीर्थ घाट पर पूजन-अभिषेक होगा। तत्पश्चात भगवाान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर को नौका विहार करवाया जाएगा।