• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालु से ठगी

उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी चंदर सिंह पिता रुगनाथ 2 जून को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आए थे। यहां उनकी मुलाकात अर्जुन नाम के व्यक्ति से हुई। सौदा पक्का...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 09:43:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 09:43:44 PM (IST)
Ujjain Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालु से ठगी
दर्शनार्थी लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं।

HighLights

  1. अनुमति दिलाने के लिए 13 हजार रुपए लेकर फरार।
  2. एक माह में ठगी का ये पांचवा मामला सामने आया।
  3. उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु से 13500 रुपए की ठगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन की अनुमति दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि खाचरौद निवासी अर्जुन पिता ईश्वरलाल ने खुद को महाकाल मंदिर का पुजारी बताकर उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु से 13 हजार 500 रुपये की ठगी की है। दर्शनार्थी ने इसकी शिकायत की है।

2 जून को दर्शन करने आए थे उज्जैन

उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी चंदर सिंह पिता रुगनाथ 2 जून को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आए थे। यहां उनकी मुलाकात अर्जुन नाम के व्यक्ति से हुई। संबंधित ने दर्शनार्थी से भस्म आरती अनुमति दिलाने के लिए 13500 रुपये की मांग की। अर्जुन ने कहा कि वह भस्म आरती दर्शन की अनुमति कराएगा तथा होटल से उन्हें मंदिर तक लेकर जाएगा। सौदा पक्का होने के बाद श्रद्धालु ने अर्जुन को रुपये दे दिए, लेकिन सुबह फोन लगाने पर उसने कॉल रिसीव नहीं किया।


naidunia_image

एक माह में ठगी का पांचवा मामला

आरोपित उन्हें दर्शन कराने के लिए होटल पर भी लेने नहीं आया। मामले में चंदरसिंह ने पुलिस में शिकायत कर संबंधित पर कार्रवाई करने तथा रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। बता दें कि एक माह में दर्शनार्थियों के साथ ठगी का यह पांचवां मामला है। मंदिर प्रशासन ऐसे मामलों में रोक नहीं लगा पा रहा है। दर्शनार्थी लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं।