• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

श्रावण से पहले उज्जैन में महाकाल मंदिर का होगा नया शृंगार, समिति के पास 700 किलो से ज्यादा चांदी का स्टॉक

श्रावण से पहले महाकाल मंदिर के नंदी मंडपम का नया शृंगार होगा। करीब 20 लाख रुपये की लागत से उज्जैन विकास प्राधिकरण काम करेगा।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 13 May 2026 09:28:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 09:31:48 AM (IST)
श्रावण से पहले उज्जैन में महाकाल मंदिर का होगा नया शृंगार, समिति के पास 700 किलो से ज्यादा चांदी का स्टॉक
फूलों से सजा महाकाल मंदिर का नंदी मडपम।

HighLights

  1. 20 लाख से छत कवर, केबल-पाइप अंडरग्राउंड, पेंटिंग का काम होगा
  2. मंदिर के पास 700 किलो चांदी स्टाक, रजत मंडित करने का विकल्प खुला
  3. मंदिर में अभी महापर्वों पर फूलों-आर्टिफिशियल सजावट होती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर समिति नंदी मंडपम को नवश्रृंगारित करने की योजना बना रही है। सब कुछ ठीक रहा तो श्रावण से पहले यह काम पूरा हो जाएगा। करीब 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का जिम्मा उज्जैन विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में वर्ष 2014-15 में 450 किलो चांदी से गर्भगृह को रजत मंडित किया गया था, उस समय से ही नंदी मंडपम को श्रृंगारित करने पर विचार किया जा रहा था। एक दशक में गई योजनाएं बनी, लेकिन अमल में नहीं आ पाई। इस बार प्रशासक प्रथम कौशिक ने योजना तैयार कर इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर ली है।


छत और दीवारों पर पेंटिंग होगी

सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया करीब 20 लाख रुपये की लागत से नंदी मंडपम को नवश्रृंगारित करने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत नंदी मंडपम की छत आसपास खुले हिस्से को कवर किया जाएगा। साथ ही विद्युत लाइन, कैमरा केबल तथा गर्भगृह में लगे कुलिंग सिस्टम के पाइपों को अंडरग्राउंड करने की योजना है। नंदी मंडपम की छत तथा दीवारों पर पेंटिंग होगी। नंदी मंडपम में लगे ब्रास के खंबों पर पॉलिश की जाएगी।

अभी फूलों से की जाती है सजावट

महाकाल मंदिर में चारों ओर सुंदरीकरण व विकास के काम हो रहे हैं। केवल नंदी मंडपम के रूप में मंदिर का महत्वपूर्ण स्थान उपेक्षित दिखाई देता है। हालांकि मंदिर प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि, श्रावण मास, दीपावली आदि महापर्वों पर फूलों से नंदी मंडपम की सजावट कराई जाती है। दानदाता आर्टिफिशियल सौंदर्य सामग्री से भी नंदी मंडपम की सज्जा करवाते हैं। लेकिन अब साज सज्जा स्थाई रूप लेने जा रही है।

मंदिर समिति के पास 700 किलो चांदी का स्टाक

गर्भगृह की तरह नंदी मंडपम को रजत मंडित करने का विकल्प अभी खुला है। मंदिर समिति ज्योतिर्लिंग की गरिमा के अनुरूप नंदी मंडपम को भी पूरी तरह रजत मंडित करेगी। बताया जाता है इसके लिए कई दानदाता और पुजारियों के यजमान तैयार हैं। बताया जाता है मंदिर समिति के पास भी 700 किलो से अधिक चांदी का स्टाक है। ऐसे में नंदी मंडपम को रजत मंडित करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें : उज्जैन में घायल युवक को लेकर इलाज कराने एमपी अस्पताल में पहुंचे थे परिजन, लापरवाही से मौत पर लाइसेंस कैंसिल