• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Mahakaleshwar: नववर्ष के लिए महाकाल मंदिर में 29 से लागू होगी परिवर्तित दर्शन व्यवस्था

Mahakal Temple Ujjain ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 31 दिसंबर से एक जनवरी तक दस लाख भक्तों के दर्शन करने के लिए पहुंचने का अनुमान मंदिर प्रबंधन ने लगा...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 25 Dec 2023 09:50:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Dec 2023 12:01:31 AM (IST)
Ujjain Mahakaleshwar: नववर्ष के लिए महाकाल मंदिर में 29 से लागू होगी परिवर्तित दर्शन व्यवस्था
नववर्ष के लिए महाकाल मंदिर में 29 से लागू होगी परिवर्तित दर्शन व्यवस्था

HighLights

  1. नववर्ष के लिए महाकाल मंदिर में 29 से लागू होगी परिवर्तित दर्शन व्यवस्था
  2. अलग- अलग द्वारों से कराया जाएगा प्रवेश व निकास
  3. भक्तों को नवनिर्मित टनल से प्रवेश दिया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 31 दिसंबर से एक जनवरी तक दस लाख भक्तों के दर्शन करने के लिए पहुंचने का अनुमान मंदिर प्रबंधन ने लगाया है। इसके लिए परिवर्तित दर्शन व्यवस्था 29 दिसंबर से ही लागू कर दी जाएगी। भक्तों को नवनिर्मित टनल से प्रवेश दिया जाएगा। निकाली दूसरे गेट से होगी। प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि बीते रविवार को हुई भीड़ को देखते हुए संभावना है कि 31 दिसंबर व एक जनवरी को अनुमान से अधिक भक्त आ जाएं। इस कारण दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रविवार को तीन लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

रविवार को तीन लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। नए साल की छुट्टियां शुरू होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रियों की भारी भीड़ के चलते शहर की होटल, लाज, यात्रीगृह फुल हो गए हैं। बाहर से आने वाले यात्री वाहनों को मंदिर से दो किलोमीटर दूर पार्क करवाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ की ऐसी स्थिति लगातार 5 जनवरी तक रह सकती है।