• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था: भस्म आरती की तरह संध्या-शयन आरती के दर्शन की बुकिंग भी कर सकेंगे श्रद्धालु

Ujjain Mahakaleshwar Temple Rules: उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब भस्म आरती की तरह संध्या और शयन आरती के दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 04:52:18 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 06:58:41 AM (IST)
उज्जैन के महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था: भस्म आरती की तरह संध्या-शयन आरती के दर्शन की बुकिंग भी कर सकेंगे श्रद्धालु
उज्जैन के महाकाल मंदिर ने संध्या और शयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की। File Photo

HighLights

  1. महाकाल मंदिर में संध्या और शयन आरती बुकिंग शुरू
  2. दर्शनार्थियों को प्रति व्यक्ति 250 रुपये का शुल्क देना
  3. होगा संध्या आरती बुकिंग दोपहर 12 बजे से शुरू होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रद्धालु अब भस्म आरती की तरह संध्या व शयन आरती दर्शन की बुकिंग भी कर सकेंगे। दर्शनार्थियों को इसके लिए प्रति व्यक्ति 250 का शुल्क चुकाना होगा। दोनों आरती के लिए बुकिंग का अलग-अलग समय रहेगा।

मंदिर प्रशासन ने बुधवार देर रात नई व्यवस्था शुरू करने की जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर के श्रद्धालु संध्या तथा शयन आरती दर्शन के लिए मंदिर की वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ पर बुकिंग कर सकते हैं।

संध्या आरती की बुकिंग का समय दोपहर 12 बजे से रहेगा। वहीं शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से कराई जा सकेगी। दोनों ही आरतियों में अनुमति धारी दर्शनार्थियों को मंदिर के गेट नंबर 1 से प्रवेश दिया जाएगा। संध्या आरती दर्शन के लिए दर्शनार्थियों को शाम 6 बजे मंदिर पहुंचना होगा। वहीं शयन आरती दर्शन के लिए दर्शनार्थियों को रात 10 बजे मंदिर पहुंचना अनिवार्य है।


  • संध्या आरती: बुकिंग दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। दर्शनार्थियों को शाम 6 बजे मंदिर पहुंचना होगा।
  • शयन आरती: बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होगी। दर्शनार्थियों को रात 10 बजे मंदिर पहुंचना अनिवार्य होगा।

naidunia_image

इन दोनों आरतियों में भी सामान्य दर्शनार्थियों को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन होंगे। दोनों आरती की अग्रिम बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।