• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने टाला विरोध, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ से उतारने से थे नाराज

गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रथयात्रा के दौरान रथ से उतारे जाने से की घटना को लेकर महापौर मुकेश टटवाल ने नाराजगी जाहिर की थी। घटन...और पढ़ें

By Prakash PrajapatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 09:53:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 09:53:29 PM (IST)
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने टाला विरोध, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ से उतारने से थे नाराज
उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रथ से उतारे जाने से की घटना को लेकर महापौर ने नाराजगी जाहिर की थी
  2. रविवार को आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रस्तावित किया था
  3. मुख्यमंत्री ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रथयात्रा के दौरान रथ से उतारे जाने से की घटना को लेकर महापौर मुकेश टटवाल ने नाराजगी जाहिर की थी। घटना को लेकर रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रस्तावित किया था।

घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि बैरवा महासभा के राजेश जारवाल, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र मरमट, पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, मीना जोनवाल के साथ मिलकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इससे अवगत कराया था। उन्होंने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि उन्होंने धरने की कोई बात नहीं की थी, उन्होंने सिर्फ बाबा साहब को नमन कर शक्ति प्रदान करने की कामना की थी।


कांग्रेस विधायक व नेताओं ने भी की थी मुलाकात

इस पूरे विवाद के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय और बैरवा समाज अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट भी महापौर मुकेश टटवाल से मिलने पहुंचे थे। महेश परमार ने कहा था कि महापौर मुकेश टटवाल निर्वाचित जनप्रतिनिधि और शहर के प्रथम नागरिक हैं। उनके अनुसार किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सहयोग करेगी भारतीय सेना, हाईटेक तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल, उज्जैन में बनेगा कमांड सेंटर