• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उज्जैन सांसद चिंतामणि मालवीय विवादों में, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ किया पोस्ट

उनका ये पोस्ट दीपावली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 23 Oct 2018 05:26:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Oct 2018 05:50:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन सांसद चिंतामणि मालवीय विवादों में, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ किया पोस्ट

उज्जैन। उज्जैन सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय का एक विवादित पोस्ट सामने आया है। उनका ये पोस्ट दीपावली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ है। चिंतामणि मालवीय ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वे परंपरागत तरीके से ही दीपावली मनाएंगे और रात 10 लक्ष्मीपूजन के बाद ही पटाखे चलाएंगे।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के साथ विवादों में आ गए। मालवीय ने अपने पोस्ट में लिखा - मैं अपनी दीवाली अपने परंपरागत तरीके से मनाऊंगा और रात में लक्ष्मी पूजन के बाद 10 बजे के बाद ही पटाखे जलाऊंगा। हमारी हिन्दू परंपरा में किसी की भी दखलंदाजी मैं हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकता। मेरी धार्मिक परंपराओं के लिए यदि मुझे जेल भी जाना पड़े तो मैं खुशी-खुशी जेल भी जाऊंगा।


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर दोपहर में ही बड़ा फैसला देते हुए पटाखे जलाने को समय निर्धारित किया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दीपावली के मौके पर रात 8 से 10 बजे और नए साल के जश्न में रात 11.15 से रात 12.15 तक ही पटाखे जलाए जाएंगे।

इसी के विरोध में प्रो. चिंतामणि मालवीय ने ये पोस्ट किया।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।