• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेजा, डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए

Ujjain News: 25 सितंबर को मानसिक रूप से कमजोर सतना की नाबालिग देर रात करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। उस दौरान आरोपित भरत सोनी उसे अ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 06 Oct 2023 02:33:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Oct 2023 02:33:09 PM (IST)
Ujjain News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेजा, डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए

HighLights

  1. आरोपित आटो चालक का तोड़ा गया था मकान
  2. सतना की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
  3. नाबालिग अर्धनग्न अवस्था में करीब आठ किलोमीटर तक पैदल घूमती रही।

Ujjain News: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सतना की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित आटो चालक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने आरोपित का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। इस पर पुलिस ने उसकी डीएनए जांच व फारेंसिक जांच के लिए जरूरी सैंपल लिए थे। बुधवार को ही पुलिस व नगर निगम प्रशासन ने आरोपित का सरकारी जमीन पर बना मकान व चाय की गुमटी तोड़ दी थी।

25 सितंबर की घटना

बता दें कि 25 सितंबर को मानसिक रूप से कमजोर सतना की नाबालिग देर रात करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। उस दौरान आरोपित भरत सोनी उसे अपनी आटो में बैठाकर ले गया और जीवनखेड़ी क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में करीब आठ किलोमीटर तक पैदल घूमती रही। इस दौरान उसकी किसी ने मदद नहीं की थी।


आश्रम के रहवासी ने की मदद

बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा चौराहे से करीब दांडी आश्रम के राहुल आचार्य ने उसकी अवस्था देखकर मदद की और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित भरत सोनी को गिरफ्तार किया था।

आरोपित ने किया था भागने का प्रयास

पुलिस आरोपित को घटनास्थल जीवनखेड़ी ले गई थी। यहां सोनी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वहां से भागने का प्रयास किया था। गिरने से उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। कोर्ट ने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इंदौर में आरोपित का उपचार चल रहा था।

कोर्ट ने दिए जेल भेजने के आदेश

बुधवार को कोर्ट ने आरोपित का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। पुलिस उसे इंदौर से उज्जैन लेकर आई थी। यहां डीएनए जांच व अन्य वैज्ञानिक जांच के लिए जरूरी नमूने लिए गए थे। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।