यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ujjain News : साधु से मारपीट के बाद भड़का संत समाज, गिरफ्तारी की मांग, वीडियो हुआ था वायरल
सीएसपी ने महिला, उसके पुत्र व भांजे के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के इंजीनियर व महिला के पति पर भीलगाएआरोप।
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 18 Jun 2023 08:09:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Jun 2023 08:23:14 AM (IST)

Ujjain News : उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। परमधाम आश्रम के साथ साधु स्वामी बोधानंद के साथ यात्रीगृह चलाने वाली महिला उसके पुत्र व भांजे द्वारा मारपीट का मामला सामने आने से संत समाज भड़क गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद रविवार को साधुओं ने आश्रम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीएसपी ओपी मिश्रा ने आरोपितों के खिलााफ धाराएं बढ़ाकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
बता दें कि स्वामी बोधानंद महाराज कहारवाड़ी में स्थित परमधाम आश्रम में पूजा-पाठ करते हैं। आश्रम के सामने ही यात्रीगृह संचालित करने वाली ममता पत्नी कोमल खराड़ी उसके पुत्र अंकित खराड़ी, ममता के बहन के पुत्र गौरव ने शनिवार सुबह स्वामी बोधानंद के साथ उस समय मारपीट शुरू कर दी, जब वह पूजा के लिए फूल लेने के लिए जा रहे थे।
तीनों ने पहले तो आश्रम के बाहर ही लाकर पीटा और उसे खींचते हुए अपने यात्रीगृह ले गए और वहां चैनल बंद कर मारपीट की। स्वामी का शोर सुनकर आसपास के रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर महाकाल थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्वामी बोधानंद को मुक्त करवाया था।
पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। इसमें तीनों आरोपितों द्वारा साधु को मारपीट करते हुए खींचकर ले जाने की घटना स्पष्ट नजर आ रही थी। इसके बाद रविवार को संत समाज भड़क गया।
आश्रम पर जमा हुए संत
साधु के साथ मारपीट की घटना के विरोध में रविवार को संत समाज आश्रम पर एकत्र हो गया। महामंडलेश्वर मंदाकनी दीदी के साथ दर्जनभर साधु आश्रम पहुंचे थे। यहां क्षेत्रवासी भी जमा हो गए। आश्रम के बाहर साधुओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर सीएसपी ओपी मिश्रा व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और साधुओं को आश्वासन दिया है कि फुटेज के आधार पर धाराएं बढ़ाकर ममता खराड़ी, अंकित खराड़ी व गौरव को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
पति व इंजीनियर को आरोपित बनाने की मांग
आसपास के रहवासियों ने बताया कि स्वामी बोधानंद सहित सभी ममता व उसके पुत्र व भांजे से परेशान हैं। वह लोगों की झूठी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें करती है। इसके अलावा जाति सूचक शब्द कहने व छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। रहवासियों ने बताया कि महिला के पति कोमलसिंह खराड़ी का दोस्त नरेश जैन भी पूरे मामले में षड्यंत्रकर्ता है। इसलिए उन्हें भी आरोपित बनाया जाए। इस संबंध में लोगों ने महाकाल पुलिस को भी आवेदन दिया है।