• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: उज्‍जैन में 21 जुलाई से होगा अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव, कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित

इस उत्सव के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक कलाकार 6 जून की शाम 5 बजे तक मंदिर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 28 May 2024 10:38:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2024 10:39:59 AM (IST)
Ujjain News: उज्‍जैन में 21 जुलाई से होगा अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव, कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित
इस उत्सव के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक कलाकार 6 जून की शाम 5 बजे तक मंदिर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

HighLights

  1. -महाकाल के आंगन में इस बार 21 जुलाई से आयोजित होगा महोत्सव
  2. -गीत, संगीत व नृत्य की रस वर्षा से सराबोर सात सांझ आयोजित होगी
  3. - गीत,संगीत व नृत्य की रस वर्षा से सराबोर सात शाम आयोजित होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा 21 जुलाई से 19 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रुद्रसागर के समीप स्थित त्रिवेणी संग्रहालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस आयोजन में देश के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार गीत,संगीत व नृत्य की रस वर्षा से सराबोर सात शाम आयोजित होगी।

मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में गीत, संगीत व नृत्य की शास्त्रीय विद्या के कलाकार प्रस्तुति देंगे। नटराज बाबा महाकाल के आंगन में होने वाले इस उत्सव के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक कलाकार 6 जून की शाम 5 बजे तक मंदिर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।


कलाकारों को अपेक्षित मानदेय, साथी कलाकारों के साथ अपेक्षित यात्रा व्यय व मानदेय की जानकारी भी देना होगी। मंदिर समिति की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मंदिर समिति प्राप्त प्रविष्टियों का अवलोकन कर चयनित कलाकारों को प्रस्तुति के लिए आवेदन आमंत्रित करेगी।

naidunia_image

सांस्कृतिक सांझ कब-कब

-21 जुलाई- प्रथम संध्या

-28 जुलाई- द्वितीय संध्या

-04 अगस्त- तृतीय संध्या

-11 अगस्त- चतुर्थ संध्या

-18 अगस्त- पंचम संध्या

-25 अगस्त- षष्ठम संध्या

-01 सितंबर- समापन सांझ