• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: पंडित प्रदीप मिश्रा ने गोस्‍वामी तुलसीदास पर दिया था ऐसा बयान, महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि ने थाने में की श‍िकायत

उज्‍जैन के राम कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ पुलिस में श‍िकायत की है। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि प...और पढ़ें

By Rajesh VermaEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 08:18:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 08:18:15 AM (IST)
Ujjain News: पंडित प्रदीप मिश्रा ने गोस्‍वामी तुलसीदास पर दिया था ऐसा बयान, महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि ने थाने में की श‍िकायत
डाॅ.सुमनानंद गिरि। दूसरे चित्र में पं.प्रदीप मिश्रा।

HighLights

  1. पंडित प्रदीप मिश्रा ताजा बयान से राम भक्तों के निशाने पर।
  2. महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज हुए नाराज।
  3. उज्‍जैन के चिमनगंज मंडी थाने में शिकायती आवेदन दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शिव महापुराण वक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा अपने बयानों के कारण लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं।

बीते दिनों राधा रानी पर बयान देकर वैष्णव संत व संप्रदाय का आक्रोश झेल रहे पं.मिश्रा अब गोस्वामी तुलसीदासजी पर दिए गए अपने ताजा बयान से राम भक्तों के निशाने पर हैं।

मामले में प्रसिद्ध राम कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने पं.मिश्रा के विरुद्ध चिमनगंज मंडी थाने में शिकायती आवेदन देकर उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस संबंध में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

स्वामी डाॅ.सुमनानंद गिरि महाराज ने बताया कुबेरेश्वर धाम के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने महान संत और पूरे विश्व को श्रीरामचरितमानस के रूप में आचार संहिता प्रदान करने वाले गोस्वामी तुलसीदास जी पर अनर्गल टिप्पणी कर आस्था को ठेस पहुंचाई है।


प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। इसमें पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि हमको कुछ नहीं आता, हम तुलसीदास की तरह गंवार हैं। इसके लिए उन्हें तुलसीदास जी के भक्तों से लिखित में माफी मांगनी चाहिए। मैं स्वयं अत्यंत आहत हूं। पुलिस और जिला प्रशासन को भी कार्रवाई के लिए आवेदन किया है।