• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: घर से बगैर बताए निकले व्यक्ति का शव शिप्रा नदी में मिला, चामुंडा माता चौराहे पर मिली वृद्ध की लाश

Ujjain News: उज्‍जैन बावन कुंड स्थित शिप्रा नदी में मिले शव के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 01:27:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jan 2024 01:27:02 PM (IST)
Ujjain News:  घर से बगैर बताए निकले व्यक्ति का शव शिप्रा नदी में मिला, चामुंडा माता चौराहे पर मिली वृद्ध की लाश

HighLights

  1. कालियादेह महल गांव निवासी एक व्यक्ति रविवार को घर से बगैर बताए कहीं चला गया था
  2. शव कालियादेह महल स्थित बावन कुंड में मिला है।
  3. भैरवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Ujjain News: उज्जैन। कालियादेह महल गांव निवासी एक व्यक्ति रविवार को घर से बगैर बताए कहीं चला गया था। स्वजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। सोमवार सुबह व्यक्ति का शव कालियादेह महल स्थित बावन कुंड में मिला है। भैरवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

पुलिस ने बताया कि हाकम पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम कालियादेह रविवार को बगैर बताए घर से कहीं चला गया था। इस पर स्वजन उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी। सोमवार सुबह हाकम का शव बावन कुंड स्थित शिप्रा नदी में मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


वृद्ध की ठंड से मौत की आशंका

दूसरी ओर चामुंडा माता चौराहे के समीप फुटपाथ से सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव मिला है। मृतक भिक्षावृत्ति करता था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह चामुंडा माता चौराहे के समीप स्थित दुकानों के संचालकों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।

मृतक आसपास के क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करता था और फुटपाथ पर ही सोता था। पुलिस को उसके पास से एक झोला मिला है। जिसमें कपड़े भरे हुए हैं। आशंका है कि ठंड के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है।