Ujjain News: कोहरे के कारण चार ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, देहरादून एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से उज्जैन पहुंची
Ujjain News: मालवा, चंडीगढ, नईदिल्ली एक्सप्रेस भी देरी से उज्जैन पहुंची। सर्दी में कोहरे के कारण उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें हो रही हैं लेट।
By Amit Atalasia
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 31 Dec 2023 07:57:03 PM (IST)
Updated Date: Sun, 31 Dec 2023 07:57:03 PM (IST)
फाइल फोटोUjjain News: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उत्तर भारत में कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। उज्जैन आने वाली चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से 11 घंटे की देरी से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
देहरादून से चलकर उज्जैन होते हुए इंदौर जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4 बजकर 10 मिनट के बजाए दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर उज्जैन स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन 11 घंटे देरी से उज्जैन पहुंची थी। इसी प्रकार वैष्णोदेवी कटड़ा से चलकर इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजकर 20 मिनट के बजाए सात घंटे देरी से शाम 6 बजकर 30 मिनट पर उज्जैन पहुंची।
![naidunia_image]()
ये ट्रेनें भी उज्जैन देरी से पहुंची
वहीं चंडीगढ़ से चलकर इंदौर जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के बजाए करीब छह घंटे की देरी से शाम छह बजे तथा नईदिल्ली से चलकर इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8 बजकर 20 मिनट के बजाए दो घंटे की देरी से 10 बजकर 10 मिनट पर उज्जैन आई थी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों में कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चलती हैं।