यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ujjain News: महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में मारपीट
क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारी ने सोमवार रात को राजस्थान से आए श्रद्धालुओं से विवाद किया।
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 06:46:24 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Apr 2024 06:46:24 AM (IST)
HighLights
- क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारी रोजाना कर रहे अभ्रदता
- राजस्थान से आए श्रद्धालुओं से विवाद किया गया
- महाकाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारी रोजाना श्रद्धालुओं से विवाद कर रहे हैं। सोमवार रात को राजस्थान से आए श्रद्धालुओं से विवाद किया। जिसके चलते श्रद्धालुओं ने कर्मचारी को पीट दिया। महाकाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को राजस्थान के सागौर निवासी केतन पुत्र देवेंद्र सुराना व उसका भाई मुनेंद्र सुराना परिवार सहित महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे।
इस दौरान त्रिवेणी गेट की ओर थे। जहां से निकलने की बात को लेकर सुरक्षाकर्मी छोटेलाल बाथम निवासी जयसिंहपुरा ने अभद्रता करते हुए जाने से रोक दिया। जिस पर विवाद हो गया।
दोनों भाइयों ने छोटेलाल के साथ मारपीट कर दी। जिस पर अन्य सुरक्षाकर्मी अमन बड़ोदिया, प्राची, अनिता, संगीता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। महाकाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।