• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: हिस्ट्रीशीटर की हत्‍या के साढ़े तीन साल बाद उसका फोटो लगाकर ऑनलाइन बेच रहे हथियार

शहर के कुख्यात बदमाश के दुर्लभ कश्यप की सितंबर 2020 में हेलावाड़ी में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी उसकी गैंग के सदस्यों द्वारा दुर्लभ के नाम व फोटो का उपयोग किया जा रहा है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 07:22:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Feb 2024 02:15:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ujjain News: हिस्ट्रीशीटर की हत्‍या के साढ़े तीन साल बाद उसका फोटो लगाकर ऑनलाइन बेच रहे हथियार
दुर्लभ कश्‍यप

HighLights

  1. पिस्टल, चाकू व बंदूक के साथ फोटो किए पोस्ट
  2. पुलिस बोली पूर्व में भी की थी कार्रवाई, फिर तलाश रहे
  3. पुलिस का कहना है कि यह आइडी दस माह पूर्व बनाई गई थी। जिस पर कार्रवाई की जा चुकी है।

नईदुनिया प्रत‍िन‍िध‍ि, उज्जैन। हिस्ट्रीशीटर बदमाश दुर्लभ कश्यप की साढ़े तीन साल पूर्व हत्या हो चुकी है। मगर उसके नाम पर इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर हथियारों की बिक्री की जा रही है। दुर्लभ के फोटो के साथ ही पिस्टल, चाकू, बंदूक की बिक्री की जा रही है। होम डिलेवरी तक के दावे किए जा रहे है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह आइडी दस माह पूर्व बनाई गई थी। जिस पर कार्रवाई की जा चुकी है। एक बार फिर से बदमाशों की तलाश की जा रही है।

सितंबर 2020 में हेलावाड़ी में हत्या हो गई थी

शहर के कुख्यात बदमाश के दुर्लभ कश्यप की सितंबर 2020 में हेलावाड़ी में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी उसकी गैंग के सदस्यों द्वारा दुर्लभ के नाम व फोटो का उपयोग किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर क्या दुर्लभ कश्यप जिंदा है। नाम से एक पेज बनाया है।


खुलेआम हथियारों की बिक्री

इस पर खुलेआम हथियारों की बिक्री की जा रही है। हथियारों के फोटो व वीडियो पोस्ट किए गए है। जिसमें एक युवक का चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन उसकी कमर में पिस्टल, कट्टा, कारतूस व बंदूक लटकी हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा टेबल पर पांच पिस्टल रखी नजर आ रही है।

साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग फालोअर

इस ग्रुप के साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग फालोअर हैं। पेज पर लिखा है कि पंवासा बदमाशों का क्षेत्र। इसको लेकर पुलिस का कहना है कि दस माह पूर्व वीडियो अपलोड किया गया था। उस दौरान भी कार्रवाई की गई थी। एक बार फिर से इस ग्रुप को लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। हालांकि इस तरह से हथियार नहीं उपलब्ध हो रहे है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।