
Ujjain News: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उन्हेल में गुरुवार को इजराइल तू बर्बाद होगा तथा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। इसे लेकर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा था। प्रथम दृष्टया वीडियो से छेड़छाड़ कर बुहप्रसारित करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस वीडियो की जांच करवा रही है। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदू सेना रक्षा दल, गोरक्षा प्रकोष्ठ के लाखनसिंह पिपावद व अन्य लोगों ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि वर्ग विशेष द्वारा गुरुवार दोपहर उन्हेल शहर में काजी दफ्तर के सामने आपत्तिजनक नारेबाजी की है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है।

वीडियो में इजराइल तू बर्बाद होगा, सहित कुछ अन्य आपत्तिजनक नारेबाजी है। इसके लेकर हिंदूवादी संगठन के लोग उन्हेल थाने पहुंचे थे। एएसपी नीतेश भार्गव का कहना है कि वीडियो की जांच करवाई जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया बहुप्रसारित वीडियो से छेड़छाड़ करना सामने आया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।