
Ujjain News: उज्जैन। धुलेंडी के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलस गए। घटना के दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। कुछ पुजारी गंभीर घायल बताए गए हैं। बाकी लोगों की हालत सामान्य बताई गई है। आधा दर्जन से अधिक पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया था।
#WATCH | Ujjain Mahakal Temple fire | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says, " ...By God's grace, a big tragedy did not occur. In a way, it is an alarming call, we will try to ensure such incidents don't happen in the future. I have met the injured in both Ujjain and Indore. I have… pic.twitter.com/Hqm5ABIdut
— ANI (@ANI) March 25, 2024
तीन पुजारियों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इंदौर के बाद सीएम ने उज्जैन पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मीडिया से चर्चा में उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि घायलों के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। घायलों का बेहतर उपचार भी किया जाएगा।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 25, 2024
सीएम ने कहा कि यह घटना खतरे की घंटी
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान की कृपा से कोई बड़ी त्रासदी नहीं हुई। एक तरह से यह एक खतरे की घंटी है, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मैंने उज्जैन और इंदौर दोनों जगह घायल को देखा है। घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। घायलों का उचित इलाज किया जाएगा और हमने प्रशासन से कहा है कि सभी को 1-1 लाख रुपये की मदद की जाए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
#WATCH via ANI Multimedia | Ujjain के Mahakal Mandir में टला बड़ा हादसा, गुलाल उड़ाते ही भस्म आरती के दौरान लगी आगhttps://t.co/g4ezjG9M3M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024
पहले सीएम डॉ मोहन यादव ने इंदौर के अरबिंदो हाॅस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने सत्यनारायण सोनी नामक गंभीर घायल के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए। सीएम ने घायलों के उपचार के लिए एक - एक लाख की सहायता देने की घोषणा की। इसक साथ ही इलाज का पूरा खर्च मप्र सरकार उठाएगी ।
#WATCH उज्जैन महाकाल मंदिर में आग की घटना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय घायलों से मिलने इंदौर के अस्पताल पहुंचे। pic.twitter.com/fdO74ZLsGF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024
इंदौर में मीडिया से सीएम ने कहा कि घटना दुखद है। यहां अस्पताल में ही पीएम मोदीजी और राष्ट्रपतिजी का फोन आया है। मैंने बताया कि सभी की हालत लगभग ठीक है। डाॅक्टरों ने विपरीत हालातों में बेहतर उपचार किया परमात्मा ने बड़ी घटना होने से बचा लिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सभी के उपचार का ध्यान रख रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में कोई षड्यंत्र तो नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।
#WATCH | Ujjain Mahakal Temple fire | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav and Minister Kailash Vijayvargiya meet the injured at the hospital in Indore. pic.twitter.com/KagfAVI0ie
— ANI (@ANI) March 25, 2024

गुलाल उड़ाने के दौरान भभकी आग
होली के कारण श्रृंगार के बाद गर्भगृह और उसके ठीक बाहर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इस दौरान आग भभकी। बताया जा रहा है कि स्प्रे से गुलाल उड़ाया जा रहा था। गुलाल में केमिकल होने के कारण आग भभकी। इधर गर्भगृह की दीवार को गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स, कपड़े भी लगाए गए थे। इससे आग और तेजी से फैली। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं।

सीएम के कार्यक्रम में परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महाकाल गर्भगृह में हुई आग की घटना में प्रभावित लोगों से मिलने इंदौर पहुंचे। यहां से वे उज्जैन गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर दुख जताया है। इंदौर कलेक्टर आशीष के अनुसार 8 लोगों को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल लाया गया है सभी की हालत स्थिर है , जरूरत पड़ने पर डाक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन में घायलों से मिले। विजयवर्गीय के साथ मंत्री तुलसी सिलावट भी सीएम के साथ इंदौर अस्पताल में मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में डॉ मोहन यादव ने कहा था कि पहले वे इंदौर और फिर उज्जैन जाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा हादसा टल गया। कुछ लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

VIDEO | "Several priests were injured in the incident. I am first going to Indore, and then I will visit Ujjain to meet the victims. A major tragedy was averted. I have ordered a judicial probe," says Madhya Pradesh CM Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) on fire at Mahakal Temple in… pic.twitter.com/O1HFZhMtRU
— Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2024
उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग लगने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है।
दुर्घटना में घायल पुजारी तथा श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों, श्री महाकाल महाराज के चरणों में यही प्रार्थना करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) March 25, 2024
उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है।
मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूँ। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 25, 2024
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) March 25, 2024
सीएम डॉ मोहन यादव महाकाल मंदिर प्रबंधकों के संपर्क में हैं। घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम डॉ मोहन यादव से बात की है।
सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया- आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूं। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।
महाकाल भस्मारती के दौरान मंदिर में आग लगी, पुजारियों सहित 12 लोग झुलसे#Ujjain #MahakaleshwarTemple #Fire #Naiduniahttps://t.co/7s5BlB8bGL pic.twitter.com/KVCmEpb29r
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 25, 2024
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh | 13 people injured in a fire that broke out in the 'garbhagriha' of Mahakal Temple during bhasma aarti today. Holi celebrations were underway here when the incident occurred. The injured have been admitted to District Hospital.
(Earlier visuals… pic.twitter.com/cIUSlRirwo
— ANI (@ANI) March 25, 2024
#WATCH | Priest Ashish Sharma says, "The traditional Holi celebrations were being held in Mahakal Temple. The fire spread in 'garbhagriha' due to 'gulaal'. Priests of the temple got injured. We have rushed them to the hospital..." https://t.co/2nj4utsepn pic.twitter.com/5asFJWKfsl
— ANI (@ANI) March 25, 2024
इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव और बेटी डॉ आकांक्षा यादव भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं। आग गर्भगृह के साथ ही नंदीहॉल के बाहरी हिस्से में लगी।
#WATCH | Madhya Pradesh | People admitted to District Hospital in Ujjain after a fire broke out in the 'garbhagriha' of Mahakal Temple during bhasma aarti. Holi celebrations were underway here when the incident occurred. More details awaited. pic.twitter.com/TkpAnsHLT8
— ANI (@ANI) March 25, 2024
प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग उस समय लगी जब धुलेंडी पर्व मनाने के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि इसका जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा।
#WATCH | District Collector Neeraj Kumar Singh says, "The fire broke out during bhasma aarti in the 'garbhagriha'. 13 people are injured in the incident...Their medical treatment is underway." https://t.co/2nj4utsepn pic.twitter.com/BxCtq89Wd8
— ANI (@ANI) March 25, 2024

आग की चपेट में आकर पुजारी झुलस गए। वहीं सेवक भी झुलसे हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे।

एक सेवक ने बताया कि आरती के दौरान किसी पुजारी पर गुलाल डाल दिया गया। यह गुलाल दीपक पर गिरा और आग भभक गई। आशंका जताई जा रही है कि केमिकल युक्त गुलाल से आग लग गई। मंदिर में रंग और गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को सुरक्षित करने के लिए कुछ फ्लैक्स भी लगाए गए हैं। वे भी आग की चपेट में आ गए। आग पर बाद में काबू पा लिया गया।
अभी तक ये कारण सामने आया
प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण स्प्रे से गुलाल उड़ाना सामने आया है। स्प्रे से उड़े गुलाल में केमिकल था, जो कपूर के संपर्क में आया। इसके बाद आग भभकी। गर्भगृह में चांदी को कपड़े, फ्लैक्स से ढंका गया था। इस कारण आग तेजी से फैली और इससे गर्भगृह में मौजूद पुजारी और सेवक आदि झुलस गए।
VIDEO | "This is a very heart-wrenching incident. I pray for those who were injured in the incident," says Madhya Pradesh Minister Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) on fire at Mahakal Temple in Ujjain. pic.twitter.com/bSCpeL7cFt
— Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2024
दो हजार से अधिक लोग थे
भस्म आरती दर्शन के लिए नंदीहाल, गणेश और कार्तिकेय मंडपम् में दो हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी। कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पाया। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
सिविल सर्जन ने कही ये बात
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पीएन वर्मा के अनुसार 9 घायलों को इंदौर भेजा गया। यहां दो लोग भर्ती हैं। 3 को छुट्टी दे दी गई है। इंदौर रेफर किए गए लोग करीब 20 से 20 प्रतिशत झुलस गए हैं। कोई गंभीर नहीं है।
मजिस्ट्रियल जांच :श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई आगजनी की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल में जाकर घायलों की कुशलक्षेम जानी।
आग मामले में राजनीति शुरू
कांग्रेस नेता और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी महेश परमार ने कलेक्टर नीरज सिंह और मंदिर प्रशासक संदीप सोनी को हटाने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्मदिन है। फिलहाल उनके सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। भोपाल में सीएम हाउस में होने वाला होली मिलन समारोह भी स्थगित कर दिया गया है।