• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

50 वारदातों में शामिल हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर गिरफ्तार, उज्जैन पुलिस ने निकाला जुलूस

उज्जैन के ढांचा भवन क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर को पुलिस ने देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 23 May 2026 10:24:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 11:55:05 AM (IST)
50 वारदातों में शामिल हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर गिरफ्तार, उज्जैन पुलिस ने निकाला जुलूस
पुलिस की गिरफ्त में रौनक गुर्जर।

HighLights

  1. गैंगवार में बुंदेला गैंग ने लगाई थी घर में आग
  2. 12 अप्रैल को पेट्रोल डालकर की वारदात
  3. सीसीटीवी में कैद फुटेज से पुलिस ने की पहचान

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ढांचा भवन के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर को पुलिस ने देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस टीम ने गुर्जर को इंदौर में एक डाक्टर के क्लीनिक के बाहर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसका ढांचा भवन क्षेत्र में जुलूस निकाला है। गैंगवार के चलते बुंदेला गैंग के लोगों ने गुर्जर के घर पर 12 अप्रैल को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

गुर्जर के साथी ने खुद को गोली मारकर बुंदेला व उसके साथियों को फंसाने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रौनक के खिलाफ 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर के घर पर 12 अप्रैल की रात को चिमनगंज थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर जीतू बुंदेला से जुड़े बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिसका सीसीटीवी कैमरे का वीडियो बहुप्रसारित हुआ था।


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने बुंदेला गैंग के बदमाश यशवेन्द्र उर्फ छिंगु बुन्देला निवासी मोहन नगर, किशोर पटेल निवासी चिंतामण, मोहित पटेल निवासी फाजलपुरा, अमन उर्फ बच्चा, बबलू ठाकुर, ओम उर्फ बच्चा, चिनु मराठा, निखिलेश उर्फ निक्कु मराठा, राहुल उर्फ भय्यु गोहर, निक्कू गोहर, आशुतोष उर्फ आशु, राहुल उर्फ सूर्या सूर्यवंशी सभी निवासी चिमनगंज तथा कमल परमार उम्र 22 साल निवासी निजातपुरा चरक भवन के पीछे की पहचान की है। सभी के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 190 एवं 326(जी) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

गुर्जर का साथी खुद को गोली मारकर पहुंचा था थाने

12 अप्रैल की रात को ही करीब 12 बजे अतीक पुत्र विपिन महुरकर निवासी ढांचा भवन चिमनगंज थाने में घायल अवस्था में पहुंचा था। जहां उसने शिकायत की थी कि उसे शिव मंदिर के पास ढांचा भवन क्षेत्र में आला बाथम निवासी मोहन नगर, आगर रोड ने अपने ने साथी के साथ पूर्व विवाद को लेकर गोली मार दी है। पुलिस ने जांच की तो पता चला था कि घटनास्थल शिव मंदिर के पास खून के कम निशान मिले थे।

जबकि रौनक गुर्जर के पिता मनोहर गुर्जर के घर पर अधिक मात्रा में रक्त एवं पैरों के निशान मिले थे। अतिक से सख्ती से पूछताछ की गई थी। जिसमें उसने खुद को गोली मारना स्वीकार किया और रौनक के कहने पर आला बाथम को फंसाने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अतिक उसके दोस्त राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि रौनक, बंटी की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने उसे दबोच लिया

पैरों में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचा थापुलिस का कहना है कि गुर्जर के पैरों में चोट लगी है। जिसका उपचार करवाने के लिए वह इंदौर के एक डॉक्टर के क्लीनिक पर गुरुवार को पहुंचा था। जहां पुलिस टीम पहले से ही सादी वर्दी में मरीज व उनके स्वजन बनकर मौजूद थी। गुर्जर के क्लीनिक पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया था।

हालांकि चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया का कहना है कि गुर्जर को शुक्रवार रात को एमआर 5 रोड पर तेजाजी मंदिर के समीप से देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। उसका ढांचा भवन क्षेत्र में भी जुलूस निकाला गया था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

30 जून 2019 को किया था शार्ट एनकाउंटर

पुलिस का कहना है कि आरोपित गुर्जर के खिलाफ 50 से अधिक केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। जून 2019 में गुर्जर व उसकी गैंग के बदमाशों ने शहर के दो कारोबारियों पर सरेआम गोलियां चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया था। पैर में गोली लगने से रौनक व उसका भाई रोशन गुर्जर घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : दोमुंहे सांप सेंड बोआ की तस्करी करते पांच आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार