• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन जिले में पारा पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस पर, रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर

उज्जैन में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 24 घंटे में पारा 43 से बढ़कर 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 13 May 2026 08:23:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:26:59 AM (IST)
उज्जैन जिले में पारा पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस पर, रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर
उज्जैन में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान।

HighLights

  1. मौसम विभाग का हाई अलर्ट, चार दिन और बढ़ेगा पारा
  2. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, बिजली जाने से बढ़ी परेशानी
  3. उज्जैन शहर में 24 घंटे में 1.4 डिग्री बढ़ गया पारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 43 डिग्री से बढ़कर 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

मौसम विभाग के अनुसार दिनभर गर्म हवाओं का असर बना रहा। हवा की रफ्तार करीब 4 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम तक घटकर 22 प्रतिशत रह गई। शाम होते-होते आसमान में हल्के बादल भी दिखाई दिए, लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। लगातार बढ़ते तापमान के कारण शहरवासियों को उमस और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।


उज्जैन के नागदा जिले में भी गर्मी से बुरा हाल

नागदा जंक्शन में गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया। इस मौसम में पहली बार मंगलवार को पारा 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अलर्ट होने की चेतावनी दी। चार दिनों तक पारा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रात्रि में भी तापमान बढ़ेगा। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।

गर्मी के इस मौसम में अभी तक तापमान 40-41 डिग्री था। मंगलवार को पारा बढ़ा और 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया है। आगे चार दिनों तक और तापमान बढ़ने की आशंका है। अभी तक रात का 26-27 डिग्री था।

अब 30 से ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। लू की चपेट से बचने के लिए लोग आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकले। पारा बढ़ने से दोपहर 11 बजे के बाद से ही सड़कें सुनसान हो गई थी। शाम 5 बजे बाद भी गर्मी की तपन से लोग परेशान होते रहे।

बिजली गुल होने से परेशानी

ऐसी भीषण गर्मी में विद्युत कंपनी का तार टूटने से सोमवार की रात को बिजली गुल हुई। मंगलवार को सुबह ही लगभग एक से डेढ़ घंटे बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए घर पर ही देशी इलाज किया, किसी ने केरी का पना पिया तो किसी ने छाछ।

मौसम विभाग द्वारा हाई अलर्ट किया गया है। आने वाले चार दिन भी पारा और बढ़ सकता है। आवश्यक हो तो ही दोपहर 12 से 4 बजे तक व्यक्ति घर से निकलने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से तपा इंदौर: दिन में 43.6 डिग्री पर पहुंचा पारा, रात आठ बजे तक चलती रही गर्म हवाएं