
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: सोलर स्ट्रीट लाइट व पोल मंगवाने के नाम पर 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपित माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सभी ने जितेंद्र सिंह को बताया था कि वह सोलंकी को मेघालय सरकार को सोलर स्ट्रीट लाइट और पोल सप्लाय करने के प्रोजेक्ट में टेंडर दिला सकते हैं। प्रोजेक्ट करीब 20 करोड़ रुपये का है। जिसका 10 प्रतिशत हिस्सा वह लेंगे। आरोपियों ने सोलंकी को फायदा दिलाने का झांसा दिया था।
आरोपियों ने सोलंकी को 2 जुलाई 2024 को उज्जैन बुलाया था। जहां फ्रीगंज स्थित रावल मार्केट के सुमन इंटरप्राइजेस पर सोलंकी से पांचों आरोपियों की मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने 73 लाख रुपये एडवांस ले लिए थे। रुपये लेने के बाद वह गायब हो गए। सोलंकी को टेंडर नहीं दिया गया। पुलिस ने मई 2025 में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें- 15 हजार में सेविंग और डेढ़ लाख रुपये में बिका करंट खाता, इंदौर में ठग गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार